सुप्रीम कोर्ट के जज आज अयोध्या भूमि विवाद पर कुछ ही देर में फैसला देने वाले हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राम की नगरी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नगर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है। फैसले के दिन की सुबह लोग हर रोज की तरह घर से बाहर निकल रहे हैं।