छह दिसंबर देश की सियासत में एक अहम तारीख है। इसे हर कोई अपने-अपने तरीके से याद करता है। पर खुद अयोध्या और अयोध्यावासी क्या चाहते है...। कैसे वो इस दिन को याद करते हैं...। इन सब बातों के जवाब हमें इन तस्वीरों से मिल जाएंगे।
देश के राजनीतिक दलों व नेताओं के अयोध्या के बारे में जैसे भी विचार हो पर उससे अलग सरयू के तट पर छह दिसंबर की सुबह का नजारा बिल्कुल शांत नजर आया। लोग स्नान कर रहे थे और हर रोज की तरह पूजापाठ में व्यस्त दिखे।