फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरा राम मंदिर पर फैसले की वर्षगांठ का दिन, तस्वीरों में देखें ऐसा रहा माहौल

Mon, 09 Nov 2020 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आए हुए एक साल पूरा हो गया। इस फैसले के साथ ही कई शताब्दियों से लंबित मामले का पटाक्षेप हो गया। नौ नवंबर यानी सोमवार को फैसले की वर्षगांठ के दिन अयोध्या की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई। प्रशासन ने किसी भी तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी। पहले ही चेतावनी जारी कर दी कि बिना सूचना के किसी भी तरह का आयोजन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे तस्वीरों में देखें अयोध्या में कैसा रहा आज का दिन:
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
 नगर में हर रोज की तरह सोमवार को दुकानें खुलीं और लोग अपने काम पर निकले। हर रोज की तरह पर्यटक नगर आए और हनुमान गढ़ी और प्रसिद्घ स्थानों के दर्शन किए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
आमजन अपने में मशगूल नजर आए। उनका कहना है कि राम मंदिर निर्माण के फैसले के बाद से ही ऐसा माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से कभी-कभी चेकिंग होती रहती है जिसमें सभी पूरा सहयोग करते हैं।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रशासन अपनी तरफ से पूरी मुस्तैदी बरत रहा है और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहा है। सोमवार को राम की पैड़ी पर डॉग स्क्वायड ने पूरी पड़ताल की। नगर में कई जगह बैरीकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। पिछले 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था। बताया जा रहा है कि अगले चार सालों में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। नगर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
हर रोज की तरह श्रद्घालु दर्शन करने के लिए हनुमान गढ़ी पहुंचे। इस दौरान लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें