फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संगम : अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों से रूबरू हुए लोग, यूपी सरकार के मंत्री भी हुए शामिल, तस्वीरें

Mon, 25 Dec 2023 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
संगम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रिवरफ्रंट स्थित चटोरी गली में शुरू हुए मेले में संस्कृतियों का शानदार संगम हुआ। एक ही स्थान पर शहरवासी देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों और रीति-रिवाजों से रूबरू हुए। उन्होंने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सोमवार को यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए।

मेले में बच्चों ने ऊंट, घोड़ा, बग्घी की सवारी का आनंद उठाया। बच्चों के लिए ऊंट, घोड़ा, बग्घी की सवारी जैसे आयोजन निशुल्क रखे गए हैं। कठपुतली शो, मैजिक शो, ताइक्वांडो, स्केटिंग के साथ-साथ योग के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।

आयोजन के पहले दिन रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के अलावा प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री एवं गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अलग-अलग स्टॉलों का निरीक्षण किया और मक्खन मलाई का भी आनंद दिया। उन्होंने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विज्ञापन

3 of 8
संगम में यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव। - फोटो : amar ujala
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमें हमारी संस्कृति के नजदीक लाते हैं और युवा वर्ग भी अपनी संस्कृति से रूबरू होता है। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के कई किस्से भी सुनाए।







 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लिया और जादू भी देखा।



 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। दो दिन चले इस आयोजन में एक से बढ़कर एक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
जब संगम संस्कृतियों का हो तो हम रामायण को कैसे भूल सकते हैं। कार्यक्रम में रामायण का मंचन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।



विज्ञापन

7 of 8
sangam - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी संगम में शामिल हुए और अमर उजाला की इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला परिवार हमेशा से ही सामाजिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन

8 of 8
यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण। - फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण संगम में शामिल हुए और संस्कृतियों के समागम वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें