फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी निशाने पर: आतंकी वारदात करने के लिए पीएफआई ने बनाया ‘हिट स्क्वायड’, अक्षय कुमार की फिल्म से ली प्रेरणा

Wed, 17 Feb 2021 04:45 PM IST
ishwar ashish इंद्रभूषण दुबे, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
एसटीएफ की गिरफ्त में आए (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया) पीएफआई के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपना अंडरग्राउंड नेटवर्क तैयार कर लिया है। इन लोगों ने अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' की तर्ज पर ऐसे ‘हिट स्क्वायड’ बना रखें हैं जो एक इशारे पर किसी भी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे लोगों को गोपनीय तरीके से ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इन्हीं के सहारे पूरे देश में आतंक फैलाने की साजिश रची गई थी।

एसटीएफ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में ये राज उगले हैं। ये पूर्व में पकड़े गए रऊफ के काफी करीबी हैं। संभवत: उसी के इशारे पर बंगाल, बिहार, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में अपना नेटवर्क काफी तेजी से फैला रहे थे।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
बदरुद्दीन ने प्रदेश के कई युवकों को चिह्नित भी कर रखा था और उन्हें सीधा निर्देश दे रखा था कि खुद को पीएफआई से जुड़ा हुए न बताएं। ताकि उन पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह न पड़े। सभी युवकों को अलग-अलग कोड वर्ड दे रखा गया था। उसी से सब एक दूसरे से जुड़े थे। वहीं, एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बदरुद्दीन है। यह देश के अलग-अलग हिस्सों में वर्ग विशेष के युवकों को बरगला कर उनका ब्रेन वॉश कर रहा था।

बदरुद्दीन हिट स्क्वायड का प्रमुख
बदरुद्दीन पीएफआई का कमांडर व हिट स्क्वायड इकाई का राष्ट्रीय प्रमुख है। वह बम बनाने में महारथी है जबकि फिरोज पीएफआई का नेशनल ट्रेनर है, जो बम बनाने की ट्रेनिंग देता है। ये दोनों ब्लैक बेल्ट धारक हैं।
विज्ञापन

3 of 8
बरामद हुआ उच्चकोटि का विस्फोटक। - फोटो : amar ujala
बता दें कि वसंत पंचमी पर देश के विभिन्न हिस्सों में सीरियल ब्लास्ट की आतंकी साजिश को यूपी एसटीएफ ने नाकाम कर दिया है। एसटीएफ ने मंगलवार को इस मामले में लखनऊ से द पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। केरल के रहने वाले इन दोनों के अंसद बदरुद्दीन व फिरोज खान हैं।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
11 फरवरी को ही मिला था इनपुट
प्रशांत कुमार ने बताया कि पीएफआई के इन दोनों सदस्यों के 11 फरवरी को ट्रेन से लखनऊ आने की सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रेनों को खंगाला गया लेकिन इनकी लोकेशन नहीं मिल सकी। दोनों ने कुकरैल के पिकनिक स्पॉट पर मंगलवार शाम मिलने की योजना बनाई थी। एसटीएफ को इसकी भनक लगी तो गुडंबा क्षेत्र के कुकरैल तिराहा के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
देश के अलग-अलग हिस्सों में बना रहे सदस्य
एडीजी ने बताया कि पीएफआई इस काम को अंजाम देने के लिए यूपी के अलावा दूसरे राज्यों में भी अपने सदस्य बना रही है। इसमें मुख्य साजिशकर्ता बदरुद्दीन है। ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में वर्ग विशेष के युवकों को बरगला कर उनका ब्रेन वॉश कर रहे हैं और उन्हें असलहों की ट्रेनिंग देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
गिरफ्तार पीएफआई के सदस्य। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में अलर्ट
पीएफआई के मंसूबों को देखते हुए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार को पीएफआई का स्थापना दिवस है। इसलिए भी अलर्ट जारी किया गया है। पकड़े गए लोगों के पास से ट्रेनों के 12 टिकट बरामद हुए हैं। इससे पता चलता है दोनों यूपी के अलग-अलग हिस्सों में जा चुके हैं। इन्होंने किसी को विस्फोटक दिया है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। इनके संपर्कों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : social media
123 पीएफआई सदस्य अब तक गिरफ्तार
एडीजी ने बताया कि हाथरस में जातीय हिंसा फैलाने और दिल्ली हिंसा की साजिश में पीएफआई की भूमिका सामने आ चुकी है। यूपी में बीते एक साल में इस संगठन से जुड़े 123 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीएफआई का मंसूबा प्रदेश में अमन चैन बिगाड़ने का है।
विज्ञापन

8 of 8
बरामद हुआ विस्फोटक। - फोटो : amar ujala
रऊफ ने दिया कमांडर का सुराग
हाथरस हिंसा की साजिश में पिछले दिनों केरल से गिरफ्तार रऊफ को एसटीएफ मथुरा ले आई थी। एसटीएफ की कस्टडी के दौरान रऊफ ने अपने संगठन के कमांडर व ट्रेनर के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि इसी इनपुट पर मंगलवार को दो और सदस्यों की गिरफ्तारी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें