फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: पीईटी का नोटिफिकेशन जारी, यूपी में छोटे दलों ने शुरू की चुनावी तैयारियां; रोटी पर थूकने का VIDEO

Sat, 01 Aug 2026 07:05 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
UPSSSC PET 2026 - फोटो : AI Generated

पीईटी का विज्ञापन जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने आवेदन, शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन की पूरी समय-सारिणी जारी कर दी है। सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए PET अनिवार्य परीक्षा है, इसलिए समय-सीमा और नियमों को ध्यान से समझना जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
यूपी में सक्रिय हैं चन्द्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला।

छोटे दलों ने शुरू की चुनावी तैयारियां

UP Assembly Elections: यूपी विधानसभा चुनावों की आहट मिलनी शुरू हो गई है। एक तरफ एनडीए का हिस्सा रही रालोद ने भाजपा के साथ बैठक की तो दूसरी तरफ चन्द्रशेखर ने प्रभारी घोषित किए। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

4 of 6
रोटी पर थूककर बनाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

रोटी पर थूकने का VIDEO

ग्रेटर नोएडा के तिलपता क्षेत्र में एक होटल से जुड़ा बेहद शर्मनाक और विवादित मामला सामने आया है। एक कर्मचारी द्वारा तंदूर पर रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

5 of 6
प्रेमिका ने रेता प्रेमी का गला - फोटो : अमर उजाला

प्रेमिका ने खुद काटा प्रेमी का गला

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव अनंगपुर में पेंटर की गला रेतकर की गई हत्या की गुत्थी को अपराध शाखा डीएलएफ ने 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी प्रेमिका को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है शादी का लगातार दबाव बनाने और प्रेमी द्वारा बार-बार बात को टालने से नाराज प्रेमिका ने साजिश रचकर पेंटर की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला रीवा (हाल किराएदार गांव अनंगपुर) की रहने वाली महिला को 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया है। अदालत ने आरोपी महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

राम मंदिर में फिर बढ़ने लगी भक्तों की संख्या

सावन माह में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि सुगम (वीआईपी) दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पास की एडवांस बुकिंग तेजी से हो रही है। वर्तमान में ऑनलाइन बुकिंग के सभी उपलब्ध स्लॉट 16 अगस्त तक भर चुके हैं और अब श्रद्धालुओं को 17 अगस्त से आगे की तिथि के लिए ही ऑनलाइन पास मिल रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें