फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुहास एलवाई समेत 12 शख्सियतों को यशभारती सम्मान

Thu, 01 Dec 2016 10:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुभाष एलवाई को सम्मानित करते सीएम अखिलेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी सरकार ने बृहस्‍‌पतिवार को 12 शख्सियतों को यशभारती देकर सम्मानित किया। इन सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र व 11 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन


अवध हॉस्पिटल चौराहा के पास आयोजित समारोह में  लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के अध्यक्ष अब्बास रजा नैयर, हजरतगंज के गांधी आश्रम से जुड़े रामेश्वरनाथ मिश्र तथा समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह चौधरी का यहां सम्मान हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 27 अक्तूबर के समारोह में अनुपस्थित रहे अभिनेता अतुल तिवारी, मैनपुरी के साहित्यकार दीन मुहम्मद दीन, मध्य कमान के लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समारोह में ये रहे उपस्थित

यशभारती ग्रहण करते अभिनेता अतुल तिवारी
पिछली बार अंतिम समय में सूची में शामिल किए गए मंसूर हसन (चिकित्सा), रचना गोविल एवं मुराद खान (खेल) तथा दूरदर्शन से जुड़ीं शिखा द्विवेदी एवं अर्चना सतीश को भी सम्मान प्रदान किया गया।

इस मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ ही आजम खां, अरुण कुमारी कोरी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे। संस्कृति सचिव हरिओम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें