गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों श्रद्घालुओं ने अयोध्या की सरयू नदी में डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा पाठ किया। दरअसल, आज के दिन 18 पुराण और लाखों श्लोकों के रचयिता व्यास जयंती संग गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस अवसर पर अलग-अलग शहरों में आयोजन किए जा रहे हैं। सरयू में स्नान के बाद लोगों ने नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। अयोध्या के हनुमानगढ़ी में भक्तों का तांता लगा रहा। गुरू पूर्णिमा पर अयोध्या के मणिराम दास की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लेते भक्त।