यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को मतदान जारी है। इसके लिए वीआईपी और आमजन सुबह से ही बूथ पर पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है। बूथों पर लाइन लंबी होती जा रही है।
बुधवार को चौथे चरण में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत में मतदान हो रहा है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुबह करीब साढ़े सात बजे ही मतदान कर दिया। उन्होंने सभी से वोट करने की अपील की है। लोगों में अपने मताधिकार के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। आगे तस्वीरों में देखें, कहां किसने किया मतदान: