फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद की रात में खरीददारी से पूरी रात गुलजार रहे बाजार छाई रहीं ईद की खुशियां, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Jun 2019 11:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही राजधानी के बाजार मंगलवार को पूरी तरह से गुलजार रहे। अमीनाबाद का गड़बड़झाला हो या नक्खास की चूड़ी वाली गली। खदरा का दीनदयाल नगर का बाजार हो या हजरतगंज का जनपथ शहर के तमाम बाजार में ईद की खरीदारी में रात भर गुलजार रहे। हों भी क्यों न ईद की नमाज जो नए कपड़ों मे अदा करनी है। ईद-उल-फित्र की चांद रात में शहर के मुख्य बाजार अमीनाबाद, नजीराबाद, मौलवीगंज, नक्खास, चौक और खदरा सहित सभी बाजारों में ईद की खुमारी में डूबे लोंगों ने रात भर खरीदारी की। दुकानों पर रात में भी ऐसी भीड़ जुटी मानों मेला लगा हो। वहीं घरों में खातून सिवईंयों की मिठास मुंह में घोलने के लिए पूरी रात तैयारियों में लगी रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
रमजान के पूरे माह की इबादत और रोजे के बदले अल्लाह की तरफ से ईद के तौर पर मिले तोहफे की खुशी रोजेदार दूसरों के साथ बांट लेना चाह रहा है। ईद की खुशी से झूमते रोजेदार ईद से पहले ही एक दूसरे को मुबारकबाद देने में जुट गए। हर तरफ ईद की छूटी हुई तैयारियों को रात भर में पूरा करने की होड़ मची है। टेलरों की दुकानों पर भी भीड़ जमा है। कारीगर दिन रात जाग कर ग्राहकों केकपड़े तैयार कर रहे हैं इसके बावजूद कुछ लोगों के कपड़े अभी बाकी रह गए। मास्टर मन्नू लोगों को ईद की नमाज से पहले कपड़े तैयार करने को लेकर मना रहे है ताकि कोई नाराज न हो। हेयर कटिंग की दुकानों का नजारा भी ऐसा है। सभी को बाल कटाने और शेव कराने की जल्दी है। वहीं खदरा में मोहम्मद रिजवान हों या अरबाज जींस शर्ट आदि को लेकर ग्राहकों के मोलभाव से परेशान हैं।
विज्ञापन

3 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
ईद हो और ख्वातीनों में सबसे अलग दिखने की ख्वाहिश न हो ऐसा कैसे हो सकता है। महिलाओं में सजने संवरने के क्रेज के चलते सुहाग की निशानी के तौर पर पहनी जानी वाली चूड़ियों पर भी फैशन का असर दिखाई दिया। नवाबी दौर की ज्वैलरी की तर्ज पर बाजार में मौजूद जड़ाऊदार चूड़िया और कंगन महिलाओं को लुभा रहीं है। एक ग्राम गोल्ड से प्लेटेड यह ज्वेलरी सेट साउथ इंडियन स्टाइल के गहनों की तरह दिखने में भारी व सोने जैसे लगते है। गोल्ड लुक में दिखने वाले इन ज्वेलरी सेटों की कीमत महज 300 से 2000 रुपयों के बीच है। 

4 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
ज्वेलरी दुकानदार मोहम्मद रईस बताते हैं कि इस बार यह ज्वेलरी सेट महिलाएं सबसे ज्यादा खरीद रही हैं। मोतियों से बनी हैदराबादी झुमकी भी ज्वेलरी बाजार की रौनक को बढ़ा रही है। रंग बिरंगे मीना काम से बनी नवरत्न हैदराबादी झुमकी भी खूब सराही जा रही है। जहां मोतियों से बनी झुमकियों की कीमत 200 से 1000 रुपयों के बीच है वहीं नौरत्न हैदराबादी झुमकी की कीमत 250 से 850 रुपयों तक है। तीन से चार इंच लम्बी चेन वाली इयर रिंग्स का भी क्रेज महिलाओं खासकर लड़कियोें में खूब देखने को मिल रहा है। ये 150 से 300 रुपयों के बीच बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन

5 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
सोने-चांदी के नोट ईदी को बना रहे खास
ईदी देने के लिए हर बार की तरह इस बार भी सोने-चांदी केनोट की डिमांड बनी हुई है। बाजार में खास तरह के सोने-चांदी के नोट मौजूद है कुरान की आयतों केसाथ हरम शरीफ और मदीना मुनव्वरा की फोटो वाले नोट के साथ ही 2000 रूपये के असली नोट की तरह दिखने वाले नोट भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू हैं, जो 10 हजार रुपए तक है।
विज्ञापन

6 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
सिंवईयों की मिठास के बिना ईद की खुशी पूरी नही होती। वैसे तो सिवंईयों की खरीदारी ईद के एक सप्ताह पहले से ही हानी शुरू हो जाती है लेकिन चांद की रात में बेटियों और रिश्तेदारों को त्योहारी देने के लिए खूब खरीदारी होती है। बाजार में कई किस्म की सिंवई जैसे बनारसी, इलाहाबादी, जाफरानी सिंवई मौजूद हैं। हालांकि स्वाद के दीवाने बारीक सिवंई तलाश रहे है डालीगंज में विक्रेता शानू बताते है कि बनारसी सिवंई की मांग बढ़ गई है। डिब्बा पैक होने की वजह से इसे त्योहारी के तौर पर देने में आसान है। ये 100 रूपये से 150 रूपये तक बिक रही है। मेवे के बगैर सिंवई की लज्जत परवान नही चढ़ सकती। ऐसे में मेवे की भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

7 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
लड़कियों ने हाथों में तरह-तरह की डिजाइनर मेहंदी लगवाई। वहीं ईद की नमाज के लिए कुर्ता पायजामा आज भी लोगों की पहली पसंद रही। इसको देखते हुए शहर के बाजारों मे पारम्परिक कुर्ते पायजामे फिल्मी तड़के के साथ मौजूद है। हालांकि फिल्मी डिजाइनर कुर्तो पर चिकन कारीगरी के कुर्तो का जलवा आज भी कायम है। दबंग फिल्म का डिजाइनर कुर्ता और बोल बच्चन बोल स्टाइल का पठानी सूट का जलवा फीका पड़ चुका है लेकिन बादशाह स्टाइल पठानी सूट लोगों की पसंद बना हुआ है। हालांकि ईद पर सफेद कुर्ता पायजामा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 

8 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
वहीं रंगीन प्लेन कुर्तों की मांग भी बनी हुई है। कुर्ता 250 से 1000 रुपए तक जबकि पायजामा 100 रूपये से 150 रूपये कीमत में बाजार में मौजूद हैं। पायजामे के साथ लोअर और पैंट भी लोगों की पसंद बनी हुई है। पिछले साल तक कुर्ता पायजामा के साथ, एक था टाइगर स्टाइल के स्टोल खासा पसंद किये जा रहे थे। इस बार पारंपरिक नमाजी रूमाल ने बाजार में फिर से जगह बना ली है। इनकी कीमत 60 रुपए से 400 रुपए तक है। इसके अलावा कुर्तो पर आरी-जरदोजी, चिकनकारी के साथ जालीदार फल और इसके साथ पैच वर्क काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे कुर्ते 250 से 1500 रुपए तक कीमत के बाजार में मौजूद है। साथ ही इंडो वेस्टर्न कुर्ता पायजामा भी बच्चों और बड़ों की पसन्द बने हुए है।
विज्ञापन

9 of 9
ईद पर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजला
खरीदारों के साथ-साथ खाने-पीने की दुकानों पर भी शाम होते ही मजमा लगना शुरू हो गया जो देर रात तक लगा रहा। कशमीरी चाय, कहवा, जाफरानी खीर, शाही टुकड़ा, मलाई, रबड़ी की दुकानों पर रात भी स्वाद के शौकीनों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें