फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग से तबाह हुई गृहस्थी में जरूरत का सामान ढूढ़ते रहे झुलसे लोग, हर तरफ सिर्फ राख दिखी, तस्वीरें

Mon, 12 Oct 2020 12:36 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
ऐशबाग ईदगाह के पास रविवार देर रात धोबी घाट  झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। एक-एक कर बस्ती की सभी झोपड़ियां आग की लपटों से घिर गईं। सूचना पर दर्जन भर से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।

भीषण आग में झुग्गियां खाक हो गईं और हादसे में झुलसे लोग आग शांत होने पर जलने से बचा सामान खाक में ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
दरअसल, ऐशबाग ईदगाह के पास स्थित धोबी घाट झुग्गी बस्ती में रविवार देर रात एकाएक आग लग गई। झोपड़ी से आग की लपटें निकलतीं देख अहमद, राशिद, इस्लाम और आसपास के अन्य लोग निकलें और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
आग बेकाबू होते देख लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। देखते-देखते अन्य झोपड़ियां भी आग की चपेट में आकर जलने लगीं। पूरी बस्ती में भगदड़ मच गई।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
 आग की तपिश से झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फटने लगे। सूचना पर बाजारखाला पुलिस, चौक, हजरतगंज, आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई गईं। सीएफओ विजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
आग - फोटो : amar ujala
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
आग में जले पुत्तन जो मोची का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
आग से कुछ बरतन बच गए पर कपड़े और घर में रखा कैश खाक हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें