68 साल में चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम 3,56,509 किमी रही। राजधानी लखनऊ में लोग इस दुर्लभ घटना के साक्षी रहे।
विज्ञापन
2 of 5
शाम को 7:22 बजे रही सुपरमून की इस घटना को लखनऊ वासियों ने टेलीस्कॉप से देखा।
विज्ञापन
3 of 5
इसके लिए इंदिरागांधी नक्षत्रशाला और रीजनल साइंस सिटी अलीगंज में इंतजाम किए गए थे। दोनों ही जगह पर सबसे नजदीक आए चंद्रमा को देखने के लिए भीड़ लगी रही।
4 of 5
दरअसल, पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा दीर्घवृत्ताकार है। इससे चंद्रमा एक माह में पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इसे पैरिगी कहते हैं। जब चन्द्रमा पृथ्वी से सबसे दूर होता है तो इसे अपोगी कहते हैं। किसी माह में पूर्णिमा तथा अमावस्या का चंद्रमा पैरिगी के साथ घटित हो तो उसे सुपरमून कहते हैं।
इंदिरागांधी नक्षत्रशाला में यूपी एमैच्यॉर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के सुमित श्रीवास्तव की निगरानी में 6 बजे से 9 बजे के बीच सुपरमून को तीन टेलीस्कॉप लगाकर दिखाया गया। यहां करीब 600 लोगों और बच्चों ने सुपरमून को देखा।