गोसाइगंज के माढरमऊ में नशीला थिनर पीने से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में भर्ती बोधराम ने भी दम तोड़ दिया। इलाज करा रहे तीन और लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
2 of 9
जहरीला थिनर पीने से मौत
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक नशीला थिनर पीने से मनीराम (35) और मुन्नीलाल (40) के मरने के बाद बुधवार को इलाज करा रहे बोधराम ने भी दम तोड़ दिया। अभी तीन और लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 9
जहरीला थिनर पीने से मौत
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबकि गोसाईगंज के माढरमऊ मजरे के कुछ लोगों ने पेंट में मिलाने वाले थिनर को और नशीला बनाने के लिए उसमें हरे-नीले रंग का कोई पदार्थ मिलाया।
4 of 9
जहरीला थिनर पीने से मौत
- फोटो : amar ujala
इस नशीले पेय को गांव के बाहर बैठकर बोधराम, मनीराम और मुन्नीलाल ने पीया। इन लोगों ने रास्ते से गुजर रहे कालिका और उनके समधी को भी ये पेय पदा्र्थ पिलाया।
विज्ञापन
5 of 9
जहरीला थिनर पीने से मौत
- फोटो : amar ujala
इसके बाद कालिका ने अपने भाई मंशाराम और चचेरे भाई नरेश को भी इसे पीने को दिया।
विज्ञापन
6 of 9
जहरीला थिनर पीने से मौत
- फोटो : amar ujala
रविवार को मनीराम की तबीयत खराब होनी शुरू हुई। दवा लेने पर कुछ आराम हुआ, सोमवार को फिर तबीयत खराब हो गई। सोमवार शाम मनीराम की तबीयत फिर बिगड़ गई इसके बाद देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
7 of 9
जहरीला थिनर पीने से मौत
- फोटो : amar ujala
इसके बाद गांव के मुन्नीलाल की तबीयत बिगड़ी उसे भी इलाज के लिए ले जाया गया। घर लौट कर मुन्नीलाल ने भी दम तोड़ दिया।
8 of 9
जहरीला थिनर पीने से मौत
- फोटो : amar ujala
इसके बाद बोधराम, कालिका, मंशाराम और नरेश की तबीयत भी बिगड़ने लगी। बुधवार को बोधराम की भी मौत हो गई। अभी कालिका, मंशाराम और नरेश डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
मंगलवार को मौके पर जाकर डीएम राजशेखर, एसएसपी मंजिल सैनी, जिला आबकारी अधिकारी जेबी यादव, एडीएम प्रशासन राजेश पांडेय, डीआईजी आरपीएस राठौर सहित कई अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की।