फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाने मौसम में दोस्तों संग यादगार बना वैलेंटाइन डे, देखें तस्वीरें

Fri, 15 Feb 2019 05:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : अमर उजाला
बादलों की लुकाछिपी और रुक-रुक होती बूंदाबांदी के बीच बृहस्पतिवार को लखनऊवासियों ने वैलेंटाइन डे अपनों के साथ उत्साह के साथ मनाया। तमाम पार्कों, मॉल्स और होटलों में लोग दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
होटलों में देर तक कपल्स पार्टी चली तो स्वयंसेवी संस्थाओं ने दिनभर बस्तियों में जाकर वंचितों को किताबें, चॉकलेट बांटकर प्यार का पर्व मनाया। 
विज्ञापन

3 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
उधर, महिलाओं ने इमामबाड़ा में वैलेंटाइन डे को विदेशी संस्कृति बताते हुए युवाओं को इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया।

4 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
महानगर में मातृ पितृ पूजन समारोह भी हुआ। शहरियों में सुबह से ही वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का उत्साह देखते ही बना। 
विज्ञापन

5 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
लोग टेडी बियर, कार्ड्स, बुके समेत तमाम तोहफों के साथ दोस्तों के ग्रुप पार्कों, होटलों में जुटे। अभा. महिला उत्थान मंडल और युवा सेवा संघ की ओर से महानगर एच पार्क में मातृ पितृ पूजन हुआ।
विज्ञापन

6 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
इसमें 200 से अधिक बच्चों के अलावा उनके अभिभावक जुटे, जिन्हें गुुरु, माता-पिता के पूजन की महिमा बताई। साध्वी पूजा बहन की देखरेख में बच्चों ने गुरु और माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। आयोजन से जुड़े अमित सिन्हा ने बताया कि पूजन समारोह के बाद सभी ने तहरी भोज किया।
विज्ञापन

7 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
शहर के होटलों मेंं शाम होते ही वैलेंटाइन डे के आयोजन परवान चढें। गोमती नगर शहीद पथ पर पर स्थित होटल ईशानिका में मोनिका श्रीवास्तव की देखरेख में कपल ईवनिंग सजी। रैंप वॉक, डांस फ्लोर पर कपल्स ने डांस किया। होटल रेनेसां में वैलेंटाइन थीम पर डिनर और डांस फ्लोर सजा। होटल के अधीश कक्कड़ ने बताया कि दिल्ली से आई डीजे जूबी के साथ स्काईबार ओपेन हॉल में कपल्स ने तमाम डांस हिट पर डांस धमाल मचाया। होटल के अलग-अलग फ्लोर पर वैलेंटाइन थीम पर लोगों ने डिनर किया। इसके अलावा सेपिया सहित शहर की अन्य होटल्स में भी नवाबी शहर के हिसाब से बनी थीम में डिनर का शहरियों ने लुत्फ उठाया। 

8 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
 खुशियां मनाने के लिए वजह की जरूरत नहीं होती। बच्चों के साथ खुशियां मनाने की बात ही कुछ और है। चाहे वो उनके साथ खेलकूद व मनोरंजक गेम्स हों या उनके मनपसंद तोहफे। कुछ इसी अंदाज में बृहस्पतिवार को रॉइटर्स हब के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ वैलेंटाइंस डे मनाया।
विज्ञापन

9 of 9
वैलेंटाइन डे - फोटो : amar ujala
राइर्टस हब की ओर से स्लम इलाकों के बच्चों को चॉकलेट, बेकरी प्रोडक्स, पेन, पेंसिल, कलर पेंट, कपड़े व खिलौने बांटे गए। टीम में मौजूद अनन्य शर्मा, अंकुश सिंह, नितेश मिश्रा, शाश्वत शुक्ला, निखिल शर्मा, अनन्या पटेल, आकृति द्विवेदी, शिवानी दुबे, तरुण झा, प्रखर शर्मा व वैभव समेत अन्य सदस्यों ने बच्चों के साथ विभिन्न खेल भी खेले। विभिन्न मनोरंजक खेलों में बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें