फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा बच्चा दे दो साहब! गांव चले जाएंगे... अपने नौनिहालों को पाने के लिए बेहाल हुए परिवारीजन

Thu, 09 Aug 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
मुझे मेरा बच्चा दिला दो साहब... बच्चा लेकर गांव चले जाएंगे। पुल के नीचे खेल रहा था... उसे उठा लाए हैं। बुधवार सुबह प्राग नारायण रोड पर राजकीय बालगृह शिशु के गेट के बाहर पहुंचे परिवारीजनों ने कुछ इसी तरह अपने बिछड़े बच्चे वापस पाने की फरियाद की और बालगृह की अधीक्षिका पर बच्चों को कैद कर उनसे बालश्रम कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

2 of 7
बच्चा - फोटो : amar ujala
उधर, बालगृह प्रशासन ने आरोप बेबुनियाद बताते हुए सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष मामला रखने की बात कही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चा - फोटो : amar ujala
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट व इंदिरगांधी प्रतिष्ठान के आसपास भीख मांगने वाले 14 साल से कम उम्र के रेस्क्यू किए गए बच्चों को छुड़ाने के लिए घर वालों ने बुधवार को प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह शिशु पर खूब हंगामा किया।

4 of 7
बच्चा - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि चार अगस्त को श्रम विभाग व महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने चाइल्ड लाइन व अन्य संस्थाओं के सहयोग से हाईकोर्ट व इंदिरागांधी प्रतिष्ठान और पालीटेक्निक चौराहे पर रेस्क्यू कर 15 बच्चों और भिक्षावृत्ति में लिप्त दो महिलाओं को पकड़ा था।
विज्ञापन

5 of 7
बच्चा - फोटो : amar ujala
बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बालगृहों में पुनर्वास के लिए रखा गया। वहीं दोनों महिलाओं को महिला पुलिस के हवाले कर दिया गया था। यह कार्रवाई सचिवालय किशोर न्याय समिति हाईकोर्ट के 24 जुलाई को पत्र के दिशा निर्देश पर की गई थी।
विज्ञापन

6 of 7
बच्चा - फोटो : amar ujala
पत्र में कहा गया था कि हाईकोर्ट परिसर के बाहर और इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के आसपास ऐसे बच्चे भीख मांगते हैं उन्हें पुनर्वासित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाल कल्याण समिति की सदस्य सुधा रानी ने कहा कि हंगामा काट रहे लोगों को बता दिया गया है कि सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष अपने बच्चे का प्रमाण पेश करें। इसके बाद ही उन्हें बच्चे सौंपे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें