फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाजारों में भारी भीड़ बढ़ा रही कोरोना संक्रमण का डर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे लोग, तस्वीरें

Wed, 22 Dec 2021 07:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
देश में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन की आहट के बीच कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस संबंध में चेतावनी भी जारी कर रहे हैं पर लोग पूरी तरह से बेपरवाह नजर आ रहे हैं। लोग बाहर निकलते समय न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही दो गज की दूरी ही रख रहे हैं। कम से कम लखनऊ के बाजारों की हालत देखकर तो यही कहा जा सकता है।

बाजारों में हमेशा की तरह भारी भीड़ उमड़ रही है। इक्का-दुक्का लोग ही मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं वो भी बस औपचारिकता के लिए। यह तस्वीरें चिंताजनक है। अगर विशेषज्ञों की बात करें तो उन्होंने पहले ही कह दिया है कि कोरोना का नया स्वरूप पहले से ज्यादा खतरनाक है।

दूसरी लहर में क्या हुआ था... यह अभी भी लोगों के जेहन में ताजा है फिर भी इस तरह की लापरवाही जारी है। दूसरी लहर में अस्पतालों में हाहाकार मच गया था। ऑक्सीजन मिल नहीं पा रही थी। लोग सड़कों पर दम तोड़ रहे थे। यहां तक कि मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां तक नहीं मिल पा रही थीं।

लखनऊ के बाजारों में जब हमने देखा तो लोग पूरी तरह बेपरवाह नजर आए। जैसे उन्हें विश्वास हो कि उन्हें संक्रमण हो ही नहीं सकता है। बेपरवाही की ये तस्वीरें आपको चिंतित कर सकती हैं। मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आगे देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
ये लखनऊ के महानगर की बुध की बाजार का दृश्य है। जहां भारी भीड़ है। लोग संक्रमण की किसी भी आशंका से बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 21 नए मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 14 मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 216 है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार का दावा है कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। आज 39 जिलों में एक भी कोविड मरीज शेष नहीं है। कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
ये दृश्य लखनऊ के अमीनाबाद का है। हर जगह के हालात एक जैसे ही हैं। लगता है लोग संक्रमितों की संख्या बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें