शराब की दुकान को हटाने के लिए कानपुर के एक इलाके में जबर्दस्त तनाव है। उस इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
मयखाने को लेकर कानपुर में तनाव, लगाया जाम
2 of 6
कानपुर के यशोदा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में रोष पैदा हो गया। क्षेत्र के लोग एकत्रित होकर शराब की दुकान का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
मयखाने को लेकर कानपुर में तनाव, लगाया जाम
3 of 6
पहले तो लोगों ने शराब की दुकान के सामने ही खड़े होकर नारेबाजी की लेकिन बाद में इन्हीं लोगों ने सामने की सड़क को जाम कर दिया।
मयखाने को लेकर कानपुर में तनाव, लगाया जाम
4 of 6
मामले को बढ़ता देख पुलिस को दखल देनी पड़ी। पुलिस जब वहां पहुंची तो नाराज लोगों ने तत्काल उस जगह से शराब की दुकान को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
मयखाने को लेकर कानपुर में तनाव, लगाया जाम
5 of 6
लोगों का कहना था कि शराब की दुकान होने की वजह से शाम ढलते ही मनचले लोगों का वहां जमना शुरू हो जाता है। इससे दुकान की सामने की सड़क से निकलने वाली लड़कियों को परेशानी होती है। साथ ही दुकान से कुछ दूरी पर मंदिर भी है।
पुलिस ने जल्द ही इस बारे में कुछ न कुछ कारवाई करने का भरोसा दिया है। समझाने बुझाने के बाद यह लोग जाम हटाने के लिए तैयार हुए। सभी तस्वीरें: ओपी वाधवानी, कानपुर ब्यूरो