फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की स्मृति में शांति पाठ : ब्राह्मणों को भोजन और गऊ दान कर अखिलेश-डिंपल ने लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Oct 2022 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को उनके आवास पर हवन और शांति पाठ हुआ। अयोध्या से आए महंतों की मौजूदगी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत सभी परिजनों ने हवन में आहुतियां दीं। उनके संस्मरणों को साझा किया। सपा संरक्षक का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था।
विज्ञापन
1 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में उनके पैतृक गांव सैफई में शुक्रवार को हवन और शांति पाठ हुआ। यह कार्यक्रम मृत्यु की बाद होने वाली रस्मों के तहत कराया गया। सपा संरक्षक की मृत्यु के 11वें दिन हवन और शांति पाठ अयोध्या, हरिद्वार और वृंदावन से आए पंडितों और संतों ने कराया। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बहू डिंपल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। शिवपाल यादव, राम गोपाल यादव ने भी रस्म में हिस्सा लिया। रस्म प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया और उन्हें दक्षिणा दी गई। गऊ दान भी करवाया गया। खाना बनाने के लिए कारीगर आगरा से बुलवाए गए थे। सपा संरक्षक का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था और अगले दिन सैफई में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

2 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को उनके आवास पर हवन और शांति पाठ हुआ। अयोध्या से आए महंतों की मौजूदगी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत सभी परिजनों ने हवन में आहुतियां दीं। उनके संस्मरणों को साझा किया।
विज्ञापन

3 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
हवन के लिए आवास में बने पार्क में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था। सुबह नौ बजे अयोध्या से आए रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण सहित पांच पुरोहितों ने पूजन शुरू कराया। अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लगभग चार घंटे तक चले हवन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, प्रतीक यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव मौजूद रहे। हवन के बाद अखिलेश और डिंपल ने ब्राह्मणों को भोज कराया।

4 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में भाकियू नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेता जी किसानों के नेता थे। पूर्व सांसद पप्पू यादव भी हवन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेता जी हमेशा पिता सा स्नेह मिला। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने राष्ट्रवाद को सबसे ऊपर रखा। यही वजह है कि अच्छे काम पर उन्होंने मोदी की तारीफ भी की। ये बड़े नेता का आचरण है। उनके स्मरणों से सीखता रहूंगा।
विज्ञापन

5 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव अमृत राजपाल ने अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मुलायम सिंह को नमन किया। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पंजाबी अकादमी उप्र के उपाध्यक्ष रहे हरपाल सिंह जग्गी ने सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ नेता जी के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

6 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश भर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। मुलायम सिंह यादव के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

7 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ महानगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,  राजेंद्र चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा, जगदीप यादव, नवीन धवन बंटी, देवेंद्र सिंह यादव जीतू,  मधुप सिंह यादव, अवनीश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन महामंत्री सौरभ सिंह यादव ने किया। गोसाईगंज में हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्वमंत्री आरके चौधरी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत आदि ने श्रद्धांजलि दी। इसी तरह धावा स्टेट में भैरव सिंह यादव के नेतृत्व में हुई श्रद्धांजलि सभा में मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

8 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
नेता जी को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को भी कई दिग्गज पहुंचे। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि वह सच्चे कर्मयोगी थे। समाज के आखिरी तबके को बराबरी पर लाने के लिए उन्हाेंने पूरे जीवन प्रयास किया गया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिल्म कलाकार राजपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को गरीबों, किसानों और दलितों का मसीहा बताया। कहा कि सभी को नेता जी की विचारधारा के साथ चलने की जरूरत है। उनकी नीतियां आने वाले समय में प्रभावी होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी उन्हें नमन किया। मन्नू कोरी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार वहीं सैफई पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय ने अखिलेश यादव को ढांढस बांधा। फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कार्यक्रम भी सैफई आने का था, लेकिन ये रद्द हो गया।
विज्ञापन

9 of 9
सपा संरक्षक मुलायम की स्मृति में हवन, शांति पाठ - फोटो : अमर उजाला
सपा ने शुक्रवार को प्रदेश भर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। लखनऊ महानगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,  राजेंद्र चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा, जगदीप यादव, नवीन धवन बंटी आदि शामिल हुए। सभा का संचालन महामंत्री सौरभ सिंह यादव ने किया। गोसाईगंज में हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्वमंत्री आरके चौधरी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत आदि ने श्रद्धांजलि दी। धावा स्टेट में भैरव सिंह यादव के नेतृत्व में हुई श्रद्धांजलि सभा हुई। जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं शांति पाठ हुआ तो कहीं श्रद्धांजलि सभा कर मुलायम सिंह को याद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें