फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस 2017: विपरीत परिस्थितियों में हासिल की सफलता तो किसी ने मां के सपने को किया साकार

Sat, 12 Oct 2019 04:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
पीसीएस-2017 - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस परीक्षा 2017 में राजधानी के 50 से ज्यादा मेधावियों ने चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। किसी ने विपरीत परिस्थितियों में सफलता हासिल की है तो फिर किसी ने अपनी मां के सपने को साकार करने के लिए यह लक्ष्य बनाया।
विज्ञापन

2 of 8
मंजरी भारद्वाज - फोटो : amar ujala
स्वर्गीय मां का सपना किया साकार
मंजरी भारद्वाज ने पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर अपनी स्वर्गीय मां का सपना साकार किया है। उनकी मां शशी भारद्वाज का कैंसर की वजह से कुछ साल पहले देहांत हो गया था। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षक पद पर तैनात मंजरी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विजय भारद्वाज और बड़ी बहन मयूरी भारद्वाज को देती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
हरीशंकर चौधरी - फोटो : amar ujala
25 लाख का पैकेज छोड़कर सिविल की तैयारी
पीसीएस परीक्षा में जिला कमांडेंट पद पर चयनित हुए हरीशंकर चौधरी ने सिविल सेवा की तैयारी के लिए वर्ष 2016 में नौकरी छोड़ी थी। उस समय उनका पैकेज करीब 25 लाख था। उनके पिता श्याम नारायण चौधरी एसआई हैं और मां श्याम कली चौधरी गृहिणी हैं। हरीशंकर ने बीटेक के साथ ही आईआईएम कोझिकोड़ से एमबीए की पढ़ाई की है।

 

4 of 8
कविता अवस्थी - फोटो : amar ujala
इटौंजा की कविता बनी बीडीओ
नगर पंचायत इटौंजा के तुर्की गांव की कविता अवस्थी का चयन यूपीपीसीएस में हुआ है। इससे उनके परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इटौंजा का गौरव बढ़ाया है। इनका चयन बीडीओ पद पर हुआ है। उनके चयन से माता नीता अवस्थी व भाई प्रशांत अवस्थी व परिवार के अन्य लोगों में काफी खुशी है। अपनी सफलता वह पिता स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अवस्थी को समर्पित करती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
गौरव सिंह - फोटो : amar ujala
ऑनलाइन कंटेंट का करें उपयोग
लखनऊ में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर काम कर रहे गौरव सिंह ने जेल अधीक्षक पद पर चयनित होकर राजधानी का नाम रोशन किया है। गौरव सिंह के अनुसार ऑनलाइन कंटेंट का उपयोग ज्यादा से ज्यारा करना चाहिए। इससे तैयारी में मदद मिलती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
अमित पांडेय - फोटो : amar ujala
नायब तहसीलदार के बाद डिप्टी एसपी पद पर चयन
लखीमपुर में नायब तहसीलदार पद पर काम कर रहे अमित पांडेय ने इस बार डिप्टी एसपी पद पर चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। पवनपुरी आलमबाग के रहने वाले अमित पांडेय अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता दया शंकर पांडेय और मां पुष्पा पांडेय को देते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रज्ञा सिंह - फोटो : amar ujala
एक्सीडेंट के बावजूद पाई सफलता
कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयनित हुई प्रज्ञा सिंह को पहले प्रयास में ही सफलता हासिल हुई है। मेन्स की परीक्षा के समय एक्सीडेंट होेने के बावजूद उन्होंने यह सफलता पाई। प्रज्ञा अपने पिता अजय बहादुुर सिंह और मां प्रेमलता सिंह तथा टीचर दुर्गेश नंदिनी और रतना बनर्जी को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं। उनके अनुसार लक्ष्य बनाकर काम करें तो सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन

8 of 8
गौरव सिंह - फोटो : amar ujala
गौरव सिंह बनेंगे डिप्टी एसपी
सेक्टर-8, इंदिरा नगर निवासी गौरव सिंह का चयन उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2017 में डिप्टी एसपी के लिए हुआ है। वह विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव के पौत्र हैं। बीटेक की डिग्री लेने वाले गौरव सिंह ने वर्ष 2013 में पीसीएस परीक्षा पास की थी। तब उनका चयन नायब तहसीलदार के लिए हुआ था। वर्ष 2015 में वह पंचायतराज विभाग में कार्य अधिकारी के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह अंबेडकरनगर जिले में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी और माता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें