साल 2013 बैच में परीक्षा पास कर पीसीएस बनी ननद पूजा मिश्रा को देख भाभी जयजीत कौर होरा ने कुछ ऐसी ठानी कि वर्ष 2016 बैच में पीसीएस टॉप कर गईं। इसे संयोग ही कहेंगे कि भाभी को बतौर एसडीएम ट्रेनिंग अपनी पहली तैनाती भी जिला कलेक्ट्रेट लखनऊ के उसी कार्यालय में मिली, जिसमें उसकी ननद अपर नगर मजिस्ट्रेट सप्तम के पद पर तैनात हैं।