फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एसी का टिकट है तो क्या करें... कूलिंग ठप है, स्लीपर में जाइए’

Tue, 22 May 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
भीषण गर्मी में यात्री यह सोचकर एसी का टिकट ले रहे हैं कि उनका सफर आरामदायक होगा, लेकिन रेलवे की बेपरवाही के चलते उन्हें एसी के टिकट पर भी स्लीपर में सफर कर ना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : डेमो
ताजा मामला फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा-सतलुज और गोरखपुर से हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस का है।यात्री अंकुर सिंह ने गंगा-सतलुज एक्सप्रेस में तत्काल कोटे से थर्ड एसी का टिकट लिया। उन्हें बी-1 कोच में 29 नंबर सीट मिली। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : डेमो
वह सफर के लिए पहुंचे तो टिकट कंडक्टर ने उन्हें स्लीपर में बैठा दिया। बताया गया कि बोगी का एसी फेल हो गया था। इसलिए बी-1 के यात्रियों के लिए एक स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगवाया गया।

4 of 6
- फोटो : डेमो
70 से अधिक यात्रियों ने टिकट तो थर्ड एसी का लिया था, लेकिन उन्हें भीषण गर्मी में 1600 किमी. का सफर स्लीपर में करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि कोच फिरोजपुर से ही खराब है। कंडक्टर से लेकर फिरोजपुर मंडल के रेल कर्मचारियों ने कई बार रेलवे अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : डेमो
वहीं, दूसरी ओर यात्री राजीव आर पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई कि 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस के बी-2 कोच में यात्रा करने पहुंचे तो बोगी की एसी कूलिंग ठप हो गई और उन्हें भी स्लीपर में यात्रा करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : डेमो
यात्रियों ने डीआरएम उत्तर रेलवे समेत कई मंडलों के अधिकारियों से बदइंतजामी की शिकायत की, लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हुई, सिर्फ टालमटोली चलती रही। यात्रियों ने बताया कि सेकंड एसी में सीटें खाली होने के बाद भी उनको थर्ड एसी से सेकंड एसी में भेजने के बजाए स्लीपर क्लास में भेज दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें