मवैया पुल पर शनिवार देर शाम मोबाइल फोन लूटने के दौरान ट्रेन सवार श्रम विभाग के सहायक राजेश कुमार गौतम (51) की मौत हो गई। वह कानपुर से ड्यूटी खत्म करके लखनऊ के बाजारखाला पुरानी कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
मवैया पुल पर बदमाश ने उनके मोबाइल फोन पर झपट्टा मारा। छीना-झपटी के दौरान राजेश पुल से नीचे गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया, गया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
राजेश के भाई संजय ने बताया कि वह रोज कानपुर से लखनऊ ट्रेन से आते-जाते थे। शनिवार शाम ट्रेन के मवैया पहुंचते ही वह गेट पर आकर खड़े हो गए। वह दाएं हाथ में मोबाइल फोन पकड़े थे। ट्रेन की चाल काफी धीमी थी। इस दौरान पटरियों के किनारे खड़े बदमाश ने मोबाइल फोन छीनने के लिए उनके हाथ में झपट्टा मारा।
4 of 5
यूपी पुलिस
राजेश की बदमाश से छीना-झपटी हुई और वह असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर पड़े। उनके गले में लटके बैग से पहचान की गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने राजेश को अस्पताल भेजा, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।