दैनिक यात्रियों का बृहस्पतिवार से ट्रेन का सफर और मुश्किल भरा हो जाएगा। यह संकट एक दर्जन ट्रेनों के निरस्त होने से उत्पन्न होगा।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
लखनऊ और मुरादाबाद मंडल में मेंटेनेंस कराए जाने के कारण लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर समेत लखनऊ-कानपुर के बीच चलने वाली छह मेमू को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : डेमो
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर जंघई में नॉन इटर लॉकिंग कार्य के चलते जनता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अर्चना एक्सप्रेस समेत करीब 14 ट्रेनों को पहले ही 4 जून तक निरस्त कर दिया है।
4 of 6
- फोटो : डेमो
उसके बाद मेमू व पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें अचानक बढ़ गईं। वहीं, मेमू व पैसेंजर ट्रेनें निरस्त होने से रोडवेज की बसों पर यात्रियों का बोझ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : डेमो
खासकर कानपुर जाने वाली मेमू के निरस्त होने से बसों में भीड़ बढ़ जाएगी। जबकि प्रयाग-बरेली पैसेंजर 30 मई से 5 जून के बीच लखनऊ से बरेली के बीच निरस्त रहेगी। इस ट्रेन को लखनऊ से प्रयाग के लिए चलाया जाएगा।