फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह' की यादें जो कैमरे में कैद हो गईं

Fri, 01 Jun 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
'अमर उजाला' द्वारा प्रदेश के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए राजधानी लखनऊ में 'अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

2 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
अपने होनहार बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होता देख अभिभावक की खुशी का ठिकाना नहीं था। दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावक उन पलों को कैमरे में कैद करते रहे।
विज्ञापन

3 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
दो दिनों से प्रदेश भर के मेधावियों का राजधानी में जमावड़ा रहा। इस दौरान सभी ने अपने संघर्ष की कहानी एक दूसरे से साझा की। पुरस्कार पाकर सभी ने उन यादों को कैमरे में एक साथ कैद किया।

4 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने नकव विहीन परीक्षा को लेकर छात्रों से उनकी राय जानी। सभी ने एक सुर में उसका समर्थन किया। छात्रों के उत्साह को देखते हुए सीएम ने सिर्फ खुशी जाहिर की, बल्कि उन्हें आने वाले समय में कई अन्य सौगातें देने का वादा भी किया।
विज्ञापन

5 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018

मदर्स-डे के उपलक्ष्य में ‘अमर उजाला’ की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाली एक छात्रा ने सीएम योगी को उनकी पेंटिंग बनाकर उपहार में दी।पेंटिंग देखकर सीएम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन

6 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
'यहां के हम सिकंदर...' पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद इन छात्रों को कुछ ऐसा ही अनुभव हो रहा होगा।
विज्ञापन

7 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
कार्यक्रम में मौजूद ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए वादा किया कि आने वाले सालों में प्रदेश का एक भी बच्चा बिजली की रोशनी से वंचित नहीं रहेगा। हम हर गांव तक बिजली पहुंचाने को लेकर प्रयासरत हैं।

8 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
पुरस्कार वितरण शुरू होते ही अपने बच्चों की फोटो दुनिया तक पहुंचाने के लिए हर पैरेंट फेसबुक लाइव पर था। हालांकि 'अमर उजाला' ने  अपने करोड़ों इंटरनेट पाठकों तक कार्यक्रम की पल-पल की खबर और लाइव टेलीकास्ट Lucknow.amarujala.com के जरिए पहुंचाया।

9 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
पुरस्कृत होकर बच्चे खुशी-खुशी अपने अभिभावकों के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

10 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
कार्यक्रम संचालिका ने अपने बेहतरीन संवाद के जरिए कार्यक्रम की रौनक बनाए रखी।
 
11 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
कार्यक्रम के दौरान छात्रों के सवालों डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बेबाकी से जवाब दिया। अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने जीवन की समस्याओं को लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया।

12 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।

13 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही छात्रों ने अपनी कई समस्यओं से डिप्टी सीएम को अवगत कराया था। सीएम के आते ही डिप्टी सीएम ने उन तक बच्चों के सवालों को पहुंचाया।

14 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे  डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।

15 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
'जब मिल बैठे दो युवा नेता...' कार्यक्रम में दो युवा नेताओं की उपस्थिति ने माहौल कुछ और गर्म कर दिया। शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जब आमने-सामने हुए तो कुछ इस अंदाज में एक दूसरे से पेश आए।

16 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सीएम योगी ने की।

17 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
दर्शक दीर्घा में मौजूद अतिथि और छात्रों के साथ आए उनके अभिभावक व शिक्षक।

18 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
आपसे में बातचीत करते डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व सीएम योगी आदित्यनाथ।

19 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश भर से आए अभिभावक,  शिक्षक व अतिथि।

20 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
पुरस्कार पाकर खिल उठे मेधावियों  के चेहरे।

21 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
'एक फोटो मेरी भी...' फोटोग्राफर को देखते ही इस बच्ची ने रहा नहीं गया और उसे अपनी फोटो खिंचाने के लिए राजी कर ही लिया।
विज्ञापन

22 of 22
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018
बच्चों ने बेबाकी से अपने सवाल और समस्याएं डिप्टी सीएम और अन्य मुख्य अतिथियों के समक्ष रखीं। डिप्टी सीएम ने भी उतनी ही गंभीरता से उनका जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें