फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: देखें निर्वाचन समारोह की तस्वीरें... भाजपा के नये अध्यक्ष बनें पंकज चौधरी, सपा-कांग्रेस पर बोला हमला

Sun, 14 Dec 2025 05:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए 2027 के चुनाव में जुटने का आह्वान किया और कहा कि हम एक बार फिर यूपी में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। देखें समारोह की तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
सात बार के सांसद पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष बन गए हैं। लखनऊ में आयोजित निर्वाचन समारोह में भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई। इस अवसर पर आयोजित निर्वाचन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, यूपी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रदेश भर के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं की बात सुनुंगा और उनकी समस्याओं का समाधान करूंगा। मेरे लिए नेतृत्व का मतलब सिर्फ आदेश देना नहीं है बल्कि सभी की बातों को सुनना और उनकी समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हम पूरी ताकत से जुटेंगे और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी न तो किसी खास परिवार की पार्टी है और न ही किसी खास जाति की है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्य करते हुए कोई भी सामान्य कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है।
 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं की बात सुनुंगा और उनके समाधान का हरसंभव प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
निर्वाचन समारोह में मौजूद भाजपा सरकार के मंत्री व पदाधिकारी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के 17वें अध्यक्ष हैं व चौथे ऐसे अध्यक्ष हैं जो कि कुर्मी समाज से आते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
निर्वाचन समारोह में मौजूद मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दिनेश प्रताप सिंह व अन्य।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
निर्वाचन समारोह का एक दृश्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें