आसमान छूती कीमतों से राहत दिलाने को अफगानी प्याज लखनऊ पहुंच चुका है। इसकी पहली खेप दिल्ली से होते हुए सोमवार को दुबग्गा की थोक मंडी पहुंच गई। स्वदेसी प्याज से 20 रुपये किलो सस्ता यह प्याज पहले दिन 20 टन बिक गया। स्वदेसी प्याज थोक में 80 से 90 और अफगानी प्याज 50 से 70 रुपये किलो तक में बिका।