फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई-वे पर भीषण हादसा, बस से टकराई ऑल्टो कार, तीन की मौत

Thu, 21 Apr 2016 05:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
मोहनलालगंज में रायबरेली हाई-वे पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ऑल्टो कार में भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन

2 of 10
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार तीन दोस्तों अनुज यादव, अमन कुमार और जैकी गुप्ता की मौत हो गई। अनुज व अमन की घटनास्‍थल पर ही जबकि जैकी गुप्ता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस व दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे काटकर तीनों युवकों को बाहर निकाला। इस दौरान रायबरेली हाई-वे पर एक घंटे ट्रैफिक बाधित रहा और एक किमी. तक जाम लगा रहा।  (हादसे के बाद कार की एक तस्वीर)

4 of 10
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज राज कुमार शुक्ला ने बताया कि निगोहां कस्बा निवासी अनुज अपने बड़े भाई पंकज के तिलक समारोह की खरीदारी करने निकला था। (हादसे के बाद बस।)
विज्ञापन

5 of 10
गोपालखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित हुई और एक फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर गई और रायबरेली जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। करीब 20 मीटर तक रगड़ने के बाद कार गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन

6 of 10
हादसे में ड्राइविंग सीट पर बैठे जैकी गुप्ता, उसकी बगल की सीट पर बैठे अनुज यादव और पिछली सीट पर बैठे अमन जख्मी हो गए। बस में सवार 15-20 यात्रियों को भी गंभीर चोटें आईं। बस यात्रियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया लेकिन, कार में तीनों युवक बुरी तरह फंसे थे।
विज्ञापन

7 of 10
कटर से दरवाजे काटकर निकाला बाहर
पुलिस कर्मियों की सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कटर का इस्तेमाल कर गाड़ी के दरवाजे काटे और जैकी, अमन व अनुज को बाहर निकाला।

8 of 10
इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सीएख्सी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन व अनुज को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रॉमा में निगोहां के भागलपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर जैकी गुप्ता की देर रात मौत हुई। (हादसे के लगा जाम।)

9 of 10
मातम में बदली खुशियां
अनुज यादव के घर तिलक और शादी की तैयारियां चल रही थीं। अनुज को बाजार से सामान खरीद कर लाने की जिम्मेदारी थी।
घरवालों को दुर्घटना में उसके मौत की सूचना मिली तो खुशियां मातम में बदल गईं। रोते-बिलखते परिवारीजन सीएचसी पहुंचे।
घरवालों ने बताया कि अमन इलाहाबाद में लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग कर रहा है। वहीं, अनुज प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। दोनों युवक पड़ोसी हैं और गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन

10 of 10
स्टीयरिंग फेल होने से तो नहीं हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार की अचानक ही बेकाबू हो गई। कार तीन बार एक फीट ऊंचे डिवाइडर से टकराई और चौथी बार सीधा डिवाइडर पर चढ़ गई। इस बीच दूसरी लेन पर सामने से आ रही रोडवेज बस में सीधा जा घुसी। कार का स्टीयरिंग फेल होने की वजह से दुर्घटना की बात कही जा रही है। हालांकि, जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें