फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल में मंत्री-अधिकारियों के सामने हुई जबरदस्त मारपीट

Wed, 20 Apr 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मंत्री के सामने मारपीट शुरू - फोटो : Amar Ujala
डफरिन अस्पताल में टायलेट में प्रसव की शिकायत पर पहुंचे मंत्री और अधिकारियों के सामने ऐसी मारपीट हुई कि वे दंग रह गए।
विज्ञापन

2 of 8
मंत्री के सामने मारपीट शुरू - फोटो : Amar Ujala
अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से बीते दिनों आशिया नाम की महिला का प्रसव टॉयलेट में ही हो गया था जहां बच्चे की भी मौत हो गई थी। इस घटना की शिकायत पर जब मंत्री और अधिकारी पहुंचे तो कुछ इस तरह का नजारा था...
विज्ञापन

3 of 8
मंत्री के सामने मारपीट शुरू - फोटो : Amar Ujala
आशिया की मां परवीन ने जब राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव और उनके साथ पहुंचे चिकित्सा अधिकारियों को आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद अस्पताल की कर्मचारियों ने आशिया की मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। गाल‌ियां देते हुए कर्मचारी बोली, नौकरी जाय तो जाय पर तोहका कूचब (पीटूंगी) जरूर।

4 of 8
मंत्री के सामने मारपीट शुरू - फोटो : Amar Ujala
कर्मचारियों का ये रूप देखकर मंत्री और अधिकारी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन

5 of 8
मंत्री के सामने मारपीट शुरू - फोटो : Amar Ujala
सुबह 11 बजे के बाद मंत्रियों और अधिकारियों का ये दौरा हंगामे के बीच करीब दो घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन

6 of 8
मंत्री के सामने मारपीट शुरू - फोटो : Amar Ujala
दौरे पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार सहित कई बड़े डॉक्टर और अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने समस्या के बारे में जानना चाहा वहां तैनात मुनिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर बवाल शुरू कर दिया।
विज्ञापन

7 of 8
मंत्री के सामने मारपीट शुरू - फोटो : Amar Ujala
दौरे पर पहुंचे मंत्रियों और अधिकारियों से कुछ लोगों ने अस्पाल कर्मियों द्वारा उगाही की भी शिकायत की।
विज्ञापन

8 of 8
मां के साथ आश‌िया - फोटो : Amar Ujala
हंगामा देख आशिया की हालत बिगड़ गई। मंत्री और अधिकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए  कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें