फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी की परेशानी के बीच बैंक पहुंची महिला ने किया कुछ ऐसा कि सब देखते रह गए

Wed, 23 Nov 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
फूल भेंट करती मह‌िला - फोटो : amar ujala
नोटबंदी के बाद के मुश्किल भरे हालात में जब चारों तरफ सिर्फ परेशानियों का जिक्र है, ऐसे में इंदिरानगर निवासी एक बुजुर्ग महिला की पहल सबके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली साबित हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
फूल भेंट करती मह‌िला - फोटो : amar ujala
 खासकर उन बैंक कर्मचारियों के लिए यह छोटी सी कोशिश उत्साह बढ़ाने वाली साबित हो रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है और पिछले तीन दिनों में इसे 1.20 लाख लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
फूल भेंट करती मह‌िला - फोटो : amar ujala
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इंदिरानगर स्थित शाखा में एक बुजुर्ग महिला पहुंचीं और बैंक स्टाफ को एक-एक कर गुलाब के फूल भेंट किए।  सभी ने बुजुर्ग महिला के प्रयास की तालियां बजाकर सराहना की।   

4 of 6
फूल भेंट करती मह‌िला - फोटो : amar ujala
महिला ने फूल भेंट करते हुए बैंक स्टाफ से कहा, ‘आप लोग भी सरहद के सिपाहियों की तरह काम कर रहे हैं। हम लोग कुछ नहीं कर सकते, आप लोगों के बिना। मेरी तरफ से आपके लिए...।’
विज्ञापन

5 of 6
फूल भेंट करती मह‌िला - फोटो : amar ujala
फूल लेकर स्टाफ ने भी उन्हें थैंक्यू कहा और अपने काम को मिले सम्मान से भी खुश नजर आए। बीते दो सप्ताह हजारों ग्राहकों के काम और तनाव को झेल चुके बैंक कर्मियों के लिए किसी नागरिक से ऐसा रिस्पांस मिलना बेहद आश्चर्यजनक था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूल भेंट करती मह‌िला - फोटो : amar ujala
 इस घटना को एसबीआई के ही कर्मचारी प्रशांत सिंह ने कैमरे में कैद किया और अपने प्रोफाइल पर 20 नवंबर को अपलोड किया। तब से इस वीडियो को दुनिया भर के 1.20 लाख लोग  देख चुके हैं और लखनऊ से मिले ऐसे रिस्पॉन्स की सराहना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें