फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़े दंपती को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दर्दनाक तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 6
गोसाईंगंज के बक्कास गांव में बुधवार सुबह वृद्ध दंपती डलई (82) और उनकी पत्नी प्यारा (80) की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डलई का शव चारपाई पर पाया गया, जबकि प्यारा का शव रसोई में पड़ा था। चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने चारपाई के पास खून से सना एक डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

बूढ़े दंपती को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दर्दनाक तस्वीरें...

2 of 6
पुलिस ने शुरुआती पड़ताल में इकलौते बेटे की भूमिका पर संदेह जताया है। देर रात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि बेटे को वारदात के बारे में पूरी जानकारी है। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि बाबूलाल शराब का लती है। पिता से रुपये मांगने के चक्कर में अक्सर उसका विवाद होता था।
विज्ञापन

बूढ़े दंपती को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दर्दनाक तस्वीरें...

3 of 6
एएसपी ने बताया कि बाबूलाल मंगलवार शाम काकोरी के पतौरा गांव निवासी बहन के घर समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था, जबकि तीनों पोते सुबह काम-धंधे के लिए घर से बाहर गए थे। करीब साढ़े दस बजे विशाल घर आया तो दादा-दादी को खून से लथपथ पड़ा देखा।

बूढ़े दंपती को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दर्दनाक तस्वीरें...

4 of 6
प्यारा पर जब हमला हुआ, वह खाना पका रही  थीं। सिर के पीछे डंडा मारे जाने से वह चूल्हे पर गिर गई और उनके सिर के बाल जल गए।  एक हाथ भी झुलस गया था। वह बेहोश पड़ी रहीं  और चेहरा और हाथ जलता रहा। जब विशाल घर आया तो नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। तब तक डलई  की मौत हो चुकी थी, लेकिन प्यारा की सांसें चल रही थीं। प्यारा को ट्रॉमा  सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बूढ़े दंपती को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दर्दनाक तस्वीरें...

5 of 6
हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया था। घर में चूल्हे के आसपास खून बिखरा था। दीवारों पर भी खून के छींटे पड़े थे। उधर, डलई की चारपाई के आसपास भी खून फैला हुआ था और बिस्तर खून से सन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़े दंपती को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, दर्दनाक तस्वीरें...

6 of 6
दोहरे हत्याकांड की सूचना पाकर पुलिस अफसरों के साथ ही डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड घर से बाहर निकलकर खंडजे से होते हुए पास ही एक ईंट भट्ठे तक गया और एक चक्कर लगाकर फिर खड़ंजे पर लौट आया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से खून के नमूने लिए हैं। डंडे, दरवाजे और चारपाई से अंगुलियों के निशान भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें