फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ऑफिस पहुंचे अमेरिकी अफसर, योगी सरकार के काम का लिया जायजा, तस्वीरें

Sat, 17 Jun 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
अमेरिकी दूतावास के अधिकारी शुक्रवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। अमेरिकी दूतावास के उत्तर भारत ऑफिस के डायरेक्टर जॉनाथन केसलर, पॉलिटिकल ऑफिसर जैक मिनर एवं कल्चरल अफेयर्स स्पेशलिस्ट रोबिन बंसल ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक से मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 4
इस दौरान अमेरिकी दल ने गोवंश पर योगी सरकार की नीति, बूचड़खाने पर रोक, जनसुनवाई केंद्र, किसानों की कर्जमाफी और उसके लिए फंडिंग की व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, बिजली आपूर्ति और भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण पर चर्चा की। इतना ही नहीं, उन्होंने योगी आदित्यनाथ के संत जीवन के साथ और पार्टी की ओर से उन्हें दी गई जिम्मेदारी व उनकी उपलब्धियों पर भी बात की। करीब 45 मिनट की मुलाकात में पिछली सरकारों के बारे में भी बातें हुईं।
विज्ञापन

3 of 4
पाठक ने अमेरिकी अधिकारियों को बताया कि भ्रष्टाचारमुक्त विकास और मजबूत कानून-व्यवस्था ही सरकार की पॉलिसी है। इसकी तस्वीर 100 दिन में पूरी तरह साफ दिखने लगेगी। मुख्यमंत्री अपने आवास तो मंत्री अपने आवास व दफ्तर और भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। किसानों के 36 हजार करोड़ की कर्जमाफी के लिए योगी सरकार अपने संसाधनों से धन की व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन

4 of 4
पाठक ने उन्हें बताया कि गाय पर भाजपा की नीति स्पष्ट है। प्रदेश में केंद्र सरकारी की नीति लागू होगी। योगी सरकार ने सिर्फ  अवैध बूचड़खाने बंद किए हैं। उसे बंद करना सरकार का कर्तव्य है। संगठन पर चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद भी सामाजिक व संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर भाजपा लोगों के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें