बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगलों में सांपों की तादाद काफी बढ़ी है। बारिश के मौसम में एक से बढ़कर एक ज़हरीले खतरनाक सांप जंगल से निकल कर आबादी में घुस रहे हैं । ऐसे में इंसानी जान पर खतरा मंडरा रहा है। पिछले एक महीने में सांपों के डसने से सुजौली क्षेत्र में तीन मौतें हुई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
जिसमें दो मौतें रसल वाइपर के काटने से हुई हैं। जिसमें बिछिया निवासी 20 वर्षीय युवती और मटेही निवासी सुरेंद्र मौर्या की मौत रसल वाइपर के काटने से हुई है जबकि कारीकोट के विशुनटाड़ा गांव निवासी रोहित की मौत करैत सांप के काटने से हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
बुधवार की सुबह बिछिया वन बैरियर पर दो सांपों में भिड़ंत हो गई। दोनों में करीब 15 मिनट तक संघर्ष चला। सुबह घूमने निकले बिछिया के ग्रामीणों ने दो जहरीले सांपों को लड़ता देख उनकी तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। रंगीले बैंडेड करैत सांप और रसल वाइपर की लड़ाई में बैंडेड करैत सांप ने वाइपर को मात दे दी।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
देखते ही देखते करैत ने वाइपर का आधा शरीर निगल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मौके पर मौजूद बैरियर पर तैनात वनकर्मी दिनेश कुमार ने वाइपर के शव को कब्जे में ले लिया।