फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मिली युवक की न्यूड लाश: राजस्थान से गर्लफ्रेंड के साथ आया था, मौका देख पुलिस को चकमा दे गई प्रेमिका

Tue, 21 Jan 2025 06:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी के एक होटल में युवक की न्यूड लाश मिली। वह राजस्थान से गर्लफ्रेंड के साथ आया था। मौका देख प्रेमिका पुलिस को चमका देकर फरार हो गई। 
विज्ञापन
1 of 5
होटल में मिली युवक की न्यूड लाश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक होटल में युवक की लाश मिली। यहां वह अपनी प्रेमिका के साथ रुका था। खबर पाकर पुलिस पहुंची इससे पहले ही प्रेमिका मौके से फरार हो गई। युवक अपनी प्रेमका के साथ राजस्थान से यहां आया था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 

घटना कामता चौकी क्षेत्र के गोविंद विहार स्थित होटल सैफरॉन की है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जालोर निवासी नीलेश भंडारी 18 जनवरी को डिंपल के साथ आया था। डिंपल को उसने अपनी पत्नी बताया था। बताया था कि वह व्यवसाय के काम से आया है। वह कमरा नंबर 205 में रुका था। दो दिन रुकने के बाद इसमें कुछ पानी समस्या बताई। इसके बाद 20 जनवरी को उन्हें कमरा नंबर 205 में शिफ्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
नीलेश भंडारी का आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
होटल कर्मी ने बताया कि वह सुबह करीब 10:20 बजे विभूतिखंड स्थित राजभोग होटल में खाना खाने गए थे। वहां से लौटने के बाद करीब 2:20 बजे फ्लोर से लड़की के चिल्लाने की आवाज आई। चीख सुनकर होटल कर्मी रवि और राजू भागकर पहुंचे। वहां नीलेश बाथरूम में नग्न अवस्था में पड़ा था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Anuj Crime - फोटो : istock
कर्मचारी चंद्रकांत मिश्रा उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि नीलेश के साथ आई महिला उसकी पत्नी नहीं थी, बल्कि किसी और को उसने अपनी पत्नी बताया था। होटल से अस्पताल तक महिला भी उसके साथ गई थी।

4 of 5
Anuj Crime - फोटो : istock
मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद पूछताछ में महिला ने अपना नाम आकांक्षा जैन निवासी मध्य प्रदेश बताया। पुलिस को आईडी लेने की बात कहकर होटल के लिए निकली। इसके बाद हैंड बैग और एक डायरी लेने के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें