फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वापस लौटकर भावुक हो गए खाड़ी देशों में फंसे यात्री, धरती चूमकर जताया प्यार, तस्वीरें

Sun, 10 May 2020 07:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
शारजाह में फंसे 182 यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से वापस लखनऊ लाए गए। रात करीब 9 बजे फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पहुंची, जहां यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। उनके लगेज को भी सैनिटाइज किया गया और उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। जहां उनकी आगे की जांचें भी होंगी। वतन वापसी पर कई यात्री भावुक हो गए और अपनी धरती को चूम लिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते 23 मार्च से देश में लॉकडाउन है। इस दौरान विमानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में फंस गए थे। अब उन्हें वापस लाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा। शारजाह के लिए दिल्ली से दोपहर में फ्लाइट रवाना हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
शारजाह में यात्रियों की मेडिकल जांच हुई और उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठा दिया गया। फ्लाइट रात 9 बजे के आसपास अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट में कुल 182 यात्री थे, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। यात्रियों को विमान से उतारे जाने के बाद और थर्मल स्क्रीनिंग के पहले आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया गया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
चार कैटेगरी में क्वारंटीन
यात्रियों को चार अलग-अलग कैटेगरी में क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई है।  मेडिकल स्टॉफ को क्वारंटीन करने के लिए शहर के जो 16 होटल निर्धारित किए गए हैं, उन्हीं में इन यात्रियों को भी कैटेगरी के मुताबिक क्वारंटीन किया गया। सदर तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक मेडिकल जांच के बाद यात्रियों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत चार कैटेगरी हैं, जिनमें तीन क्रमश: ए, बी व सी कैटेगरी पेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसमें राजधानी के कोविड-19 के तहत आरक्षित होटलों में लग्जरी सुविधाओं के अनुसार शुल्क लेकर रुकने की व्यवस्था है। वहीं जो यात्री पेड सुविधा नहीं चाहते, उन्हें गोमती नगर में एमिटी यूनिवर्सिटी में बने क्वारंटीन सेंटर में रोकने की व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें