लखनऊ के कांधारी बाजार के प्राथमिक विद्यालय में न तो बिजली है और न ही पानी। हाल ये है कि शिक्षक गर्मी से बचने के लिए हाथ वाले पंखे घर से लाते हैं।
शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय का शौचालय बेहद खराब स्थित में है। जहां हमेशा गंदगी रहती है।
ऐसी स्थिति में शिक्षक किसी तरह बच्चों को पढ़ाते हैं।