ग्रीनपार्क में होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने के लिए दर्शकों में कितनी दीवानगी है, ये आप इन तस्वीरों से समझ सकते हैं...
विज्ञापन
मैच के टिकटों के लिए सड़कों पर रात गुजार रहे हैं क्रिकेट प्रेमी!
2 of 8
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच के लिए जबरदस्त मारामारी है। मैच का टिकट पाने के लिए क्रिकेट के दीवानों ने रात एक बजे से कानपुर में टिकट विंडो के बाहर लाइन लगानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मैच के टिकटों के लिए सड़कों पर रात गुजार रहे हैं क्रिकेट प्रेमी!
3 of 8
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को होने वाले मैच के टिकटों की बिक्री पहली अक्तूबर से होगी। एक व्यक्ति को एक ही टिकट दिया जाएगा। स्टूडेंट गैलरी वाले टिकट के लिए आईडी प्रूफ लाना होगा।
मैच के टिकटों के लिए सड़कों पर रात गुजार रहे हैं क्रिकेट प्रेमी!
4 of 8
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि टिकट बिक्री में परिवर्तन किया गया है। अब एक व्यक्ति को एक ही टिकट मिलेगा। इसके लिए कोई आईडी प्रूफ नहीं मांगा जाएगा।
विज्ञापन
मैच के टिकटों के लिए सड़कों पर रात गुजार रहे हैं क्रिकेट प्रेमी!
5 of 8
सिर्फ स्टूडेंट गैलरी टिकट के लिए आईडी प्रूफ देना होगा। इसके अलावा बैंकों को निर्देश दिया गया है कि जितने दिन टिकट बिक्री के दिए गए हैं, उतने ही दिन वितरण होगा। ऐसा नहीं होगा कि एक ही दिन में सभी टिकट बिक जाएं। हम लोगों का पहला उद्देश्य है कि अधिक से अधिक दर्शक मैच का आनंद लें।
विज्ञापन
मैच के टिकटों के लिए सड़कों पर रात गुजार रहे हैं क्रिकेट प्रेमी!
6 of 8
मैच के ये दीवाने टिकट की आस में सड़कों पर न्यूजपेपर बिछाकर तो कुछ ऐसे ही सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन
मैच के टिकटों के लिए सड़कों पर रात गुजार रहे हैं क्रिकेट प्रेमी!
7 of 8
यही नहीं गुरुवार सुबह भी ग्रीन पार्क के बाहर महिला क्रिकेट प्रेमियों की लंबी लाइन लग गई।
मैच के टिकटों के लिए सड़कों पर रात गुजार रहे हैं क्रिकेट प्रेमी!
8 of 8
मैच के लिए एंटी करप्शन टीम का प्रमुख नीरज कुमार को बनाया गया है। यूपीसीए डायरेक्टर प्रेमधर पाठक ने बताया कि मैच से पहले वे शहर आकर डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर व्यवस्था का जायजा लेंगे।