यूपी विधानसभा में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव व बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले मुख्तार अंसारी सहित 64 नए विधायकों ने बुधवार को शपथ ली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इसके साथ ही अब आजम खां समेत 20 विधायकों को छोड़कर कुल 383 विधायकों ने विधानसभा के विशेष सत्र में शपथ ली। मंगलवार को 314 विधायकों ने शपथ ली जबकि 5 विधायकों को राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में शपथ दिलाई थी।
विज्ञापन
3 of 5
बुधवार को लगभग पौन घंटे चली सत्र की कार्यवाही में 53 विधायकों ने शपथ ली। इसके अलावा 11 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में शपथ दिलाई गई।
4 of 5
भाजपा के विधायक आनंद शुक्ला, राधा मोहन दास अग्रवाल और विनय शाक्य ने संस्कृत में जबकि आजमगढ़ जिले के दो सपा विधायक आलम बदी और नफीस अहमद ने उर्दू में शपथ ली।