फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व भर की बड़ी कंपनियां आएंगी यूपी में, बढ़ेंगे नौकरी के मौके

Thu, 24 Sep 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
यूपी में विश्व भर की कंपनियां निवेश के लिए आ रही हैं। इन कंपनियों के निवेश के बाद लोगों के लिए नौकरी के मौके बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विश्व भर की बड़ी कंपनियां आएंगी यूपी में, बढ़ेंगे नौकरी के मौके

2 of 6
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार की  उद्योग फ्रेण्डली नीतियों एवं विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाओं के फलस्वरूप दुनिया की जानी मानी कम्पनियां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। अप्रैलए 2012 से अब तक करीब 85 हजार 524 करोड़ रुपये के निवेश प्राप्त हुए। हाल ही में मुम्बई में सम्पन्न निवेशक सम्मेलन में लगभग 51 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन

विश्व भर की बड़ी कंपनियां आएंगी यूपी में, बढ़ेंगे नौकरी के मौके

3 of 6
मुख्यमंत्री ने यह बात अपने सरकारी आवास पर आइकिया इण्डिया के सीईओ जुवेन्सियो मायज्टू तथा प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास महेश कुमार गुप्ता द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद कही। इस एमओयू के तहत कम्पनी द्वारा राज्य में अनेक स्टोर स्थापित किए जाएंगे।

विश्व भर की बड़ी कंपनियां आएंगी यूपी में, बढ़ेंगे नौकरी के मौके

4 of 6
मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी जरूरी स्वीकृतियों एवं अनापत्तियों को जारी करने की प्रक्रिया को राज्य सरकार ष्सिंगल विण्डो क्लियरेन्स प्रणाली के माध्यम से त्वरित एवं पारदर्शी रूप से सुगम बनाएगी।
विज्ञापन

विश्व भर की बड़ी कंपनियां आएंगी यूपी में, बढ़ेंगे नौकरी के मौके

5 of 6

प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रत्येक स्टोर में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। पहले चरण में लखनऊए आगरा और नोएडा में स्टोर खोले जाएंगे। मालूम हो आइकिया कम्पनी जनपद वाराणसी के ग्रामों की महिला हस्तशिल्पियों के साथ सहभागिता कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को आइकिया स्टोर के माध्यम से बिक्री करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व भर की बड़ी कंपनियां आएंगी यूपी में, बढ़ेंगे नौकरी के मौके

6 of 6
इसके साथ ही कम्पनी राज्य में अपनी सप्लाई चेन को विस्तारित करते हुए दीर्घकालीन सप्लायर नेटवर्क को मजबूत करेगी। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि आइकिया इण्डिया द्वारा प्रदेश में खोले जाने वाले स्टोरों से राज्य के नागरिकों को वाजिब मूल्य पर अन्तर्राष्ट्रीय गुणवत्ता एवं डिजाइन के होम फर्निशिंग उत्पाद प्राप्त करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें