फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने गरीब बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
बुधवार को हजरतगंज क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक और घटना प्रकाश में आ गई। जूते-चप्पल सिलकर दिनभर मेहनत और मजदूरी करके 100 रुपये कमाने वाले बुजुर्ग मोची को एसएसपी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर सपा नेता और उसके गुर्गों ने सरेराह पीटा।
विज्ञापन

सपा नेता ने गरीब बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, दुकान तोड़ डाली

2 of 7
उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और सामान सड़क पर फेंकदिया। बुजुर्ग मोची मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन हजरतगंज पुलिस मूक दर्शक बनकर खड़ी रही। देर रात मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। दिनभर की मेहनत और मजदूरी करने के बाद रोज 50 से 100 रुपये कमाकर अपना गुजर-बसर करने वाले मोहम्मद रियाज अंसारी पिछले आठ महीने से शहनजफ रोड पर पहलवान करमशाह बाबा के मजार के सामने नाई की दुकान के पास तखत डालकर मोची का काम करता है।
विज्ञापन

सपा नेता ने गरीब बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, दुकान तोड़ डाली

3 of 7
रियाज का आरोप है कि भेड़ी वाली कोठी शाहनजफ रोड निवासी सपा नेता रईस अहमद व बहादुर उससे मजार में साफ सफाई और अन्य काम करवाते हैं। इससे इन्कार करने पर उसकी दुकान हटवा देने की धमकी देते हैं। एक हफ्ते से मजार में जबरदस्ती उससे प्लास्टिक शीट लगवाई जा रही थी।मंगलवार को रियाज अंसारी से इससे इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर रईस अहमद ने दुकान हटा लेने की धमकी दी। रियाज ने दुकान नहीं हटाई। बल्कि वह हजरतगंज पुलिस से मदद मांगने के लिये कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली में इंस्पेक्टर हजरतगंज विजय मल यादव ने उसे सहारा गंज चौकी जाकर शिकायत करने की बात कही।

सपा नेता ने गरीब बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, दुकान तोड़ डाली

4 of 7
रियाज सहारा गंज चौकी पहुंचा तो दरोगा ने सीधे रईस अहमद को फोन कर दिया। इसके बाद चौकी से रियाज को भगा दिया गया।रियाज फिर अपनी दुकान पर पहुंचा ही था तभी रईस अहमद व बहादुर भी वहां पहुंच गये। उन्होंने रियाज को बीच सड़क पर गिरा-गिराकर पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग रियाज को वह लोग पीटते रहे लेकिन कोई उनकी मदद को नहीं आया। सूचना पर हजरतगंज के दरोगा-सिपाही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सपा नेता ने गरीब बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, दुकान तोड़ डाली

5 of 7
मामला सपा नेता से जुड़ा होने की वजह से कोई भी बुजुर्ग मोची की मदद में आगे नहीं आया। देर शाम तक बुजुर्ग रियाज अंसारी अपनी टूटी हुई दुकान के पास बैठकर रोता रहा। मामला एक बार फिर जब मीडिया वालों की जानकारी में आया तो वरिष्ठ अधिकारी भी चौकन्ने हो गए। एएसपी सिटी पूर्वी राजीव मल्होत्रा के निर्देश के बाद हजरतगंज पुलिस ने रियाज की दुकान दोबारा उसी जगह पर रखवा दी।
विज्ञापन

सपा नेता ने गरीब बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, दुकान तोड़ डाली

6 of 7
टूटे हुए जूते और चप्पल सिलकर मुश्किल से अपना पेट पाल रहे रियाज अंसारी पिछले एक महीने से हजरतगंज कोतवाली के चक्कर काट रहा था। उसने कई हजरतगंज पुलिस से मिलकर अपनी मदद की गुहार लगाई। हर बार उसे वहां से फटकार कर भगा दिया था। इधर सपा नेता रईस अहमद व बहादुर उसे लगातार धमकियां देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता ने गरीब बुजुर्ग को गिरा-गिराकर पीटा, दुकान तोड़ डाली

7 of 7
कहते थे एफआईआर दर्ज कराने गये तो हाथ-पैर तोड़ दूंगा। रियाज का कहना है कि जब उसे पता चला किमुख्यमंत्री ने जीपीओ के सामने बैठने वाले टाइपिस्ट किशन कुमार की मदद की है तो वह भी धमकियों से डरे बगैर अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिये पुलिस के पास पहुंच गया। इसके बाद भी पुलिस ने उसे फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें