फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदल गया शराब मिलने का समय, नई आबकारी नीति लागू

Thu, 05 Apr 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शराब
पहली अप्रैल से प्रदेश में शराब की बिक्री दिन में 10 घंटे ही होगी। शराब की दुकानें दोपहर 12 बजे खुलेंगी और रात 10 बजे बंद हो जाएंगी। यही नहीं शराब की दुकानों और बोतलों में भी बड़े बदलाव नजर आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शराब
प्रदेश में नई आबकारी नीति रविवार से प्रभावी हो जाएगी। नई नीति में सरकार ने शराब की दुकानें दोपहर 12 से रात 10 बजे तक ही खोलने का प्रावधान किया है। अभी तक शराब की दुकानें सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक खोली जाती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
शराब
इसके अलावा अवैध शराब की रोकथाम के लिए शराब की बोतलों पर अब होलोग्राम के बजाए बारकोड अंकित होगा। आबकारी विभाग के अधिकारियों के  मुताबिक कि ये बार कोड मोबाइल पर स्कैन किया जा सकेगा।

4 of 5
शराब
इससे शराब के निर्माण की तिथि, ब्रांड व बोतलबंद किए जाने आदि की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे नकली शराब की रोकथाम में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब
बोतलों पर शराब के निर्माण की तारीख बड़े शब्दों में अंकित होगी। अधिकारियों का कहना है कि नए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें