फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG : सेकंड मॉपअप राउंड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से हो रहा है शुरू, जल्दी करें, ये है अंतिम तिथि

Wed, 29 Aug 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
doctor - फोटो : amar ujala
नीट यूजी-2018 की काउंसलिंग के बाद बीडीएस की बची हुई लगभग 732 सीटों के लिए सेकंड मॉपअप राउंड का ऑनलाइन पंजीकरण 29 अगस्त सवेरे 11 बजे से शुरू होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि तीन सिबंतर है। मेरिट लिस्ट जारी करने की संभावित तिथि 4 सितंबर घोषित की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
केजीएमयू - फोटो : डेमो
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के अनुसार पंजीकरण के बाद 5 और 6 सितंबर को केजीएमयू के कलाम सेंटर पर सीटों का आवंटन व प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। पंजीकरण के लिए एक हजार रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
नीट
प्रदेश की पहली, दूसरी और पहले मॉपअप राउंड से आवंटित प्रवेशित, अप्रवेशित, त्यागपत्र वाले अभ्यर्थी इस मॉपअप राउंड के लिए योग्य नहीं होंगे। सेकंड मॉपअप राउंड के दौरान अभ्यर्थी को सभी शैक्षणिक, जाति प्रमाणपत्र व अन्य प्रमाणपत्र मूल रूप से देना होगा।

4 of 5
NEET
निजी क्षेत्र की बीडीएस सीटों के लिए दो लाख रुपये की सिक्योरिटी धनराशि का ड्राफ्ट महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण के नाम से बनाकर देना होगा। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी राशि को घटाकर ट्यूशन फीस संबंधित डेंटल कॉलेज के काउंटर पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neet
प्रवेश न लेने वाले वापस ले सकते हैं ड्राफ्ट
यूपी नीट यूजी में शामिल होने वाले ऐसे अभ्यर्थियों, जिन्हें निजी या सरकारी मेडिकल डेंटल कॉलेज की सीट आवंटित नहीं हुई है, वह अपनी सिक्योरिटी धनराशि का ड्राफ्ट वापस ले सकते हैं। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के अनुसार से अभ्यर्थियों से दो लाख और तीस हजार रुपये का ड्राफ्ट नोडल सेंटर पर जमा कराया गया था। अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से अपने मूल अभिलेखों सहित उसी नोडल सेंटर पर स्वयं उपस्थित होकर अपना डिमांड ड्राफ्ट वापस ले सकते हैं। इसके लिए 29 अगस्त से 4 सितंबर की तिथि तय की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो बीडीएस की निजी क्षेत्र की द्वितीय मॉपअप राउंड में प्रतिभाग करना चाहते हैं। वह अपना ड्राफ्ट नोडल सेंटर से लेकर सेकंड मॉपअप राउंड में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें