फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस: इन युवाओं ने अपनी अलग सोच से पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी कायम की बादशाहत

Tue, 12 Jan 2021 11:46 AM IST
ishwar ashish सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
एक जमाना था जब लोग कहते थे, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब..., लेकिन विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत कुछ होनहारों ने इस कहावत को खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब... में बदल दिया है। अब युवा न सिर्फ पढ़ाई बल्कि खेलों में भी अपनी बादशाहत कायम करने में जुटे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के भी कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो पढ़ाई और खेल दोनों में नाम रोशन कर रहे हैं। कुछ विद्यार्थी तो राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के कुछ ऐसे ही होनहारों से मुलाकात करा रहे हैं सचिन त्रिपाठी...।
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक शुक्ला। - फोटो : amar ujala
विज्ञान की पढ़ाई के साथ ही क्रिकेट के मैदान में बिखेर रहे जलवा
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी के छात्र अभिषेक शुक्ला क्रिकेट में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, पर पढ़ाई को भी नजरअंदाज नहीं कर रहे। 81 प्रतिशत नंबर के साथ 12वीं की परीक्षा पास करने वाले अभिषेक बीएससी प्रथम वर्ष में भी 60 फीसदी नंबर हासिल कर चुके हैं। अभिषेक के अनुसार उसके लिए पढ़ाई और खेल दोनों बराबर हैं इसलिए वह दोनों पर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शिवांग शर्मा - फोटो : amar ujala
शतरंज की बिसात पर भी कायम है बादशाहत
लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएससी फिजिक्स के विद्यार्थी शिवांग शर्मा जितने तेज पढ़ाई में है उससे कहीं ज्यादा शतरंज की चाल चलने में माहिर हैं। इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर वह विवि का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं साथ ही पढ़ाई में भी वह आगे रहते हैं। प्रथम श्रेणी से बीएससी करने के बाद अब पीजी भी अच्छे नंबर से पास होना चाहते हैं। शिवांग शिक्षण के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहते हैं। साथ ही शतरंज के खेल को भी जारी रखना चाहते हैं।

4 of 6
आयुष शुक्ला - फोटो : amar ujala
खेल और पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिकी में भी अव्वल
लखनऊ विवि से एमएससी फिजिक्स के विद्यार्थी आयुष शुक्ला क्रिकेट के साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल हैं। बीएससी में उन्हें 63 और एमएससी में 64 फीसदी नंबर मिले हैं। इसके साथ ही लखनऊ विवि सांस्कृतिकी के समन्यवक भी नियुक्त किए गए हैं। आईआईटी मद्रास की ओर से उन्हें लखनऊ में सारंग अम्बेसडर भी बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
श्रेया बनीं विवि की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई करने वाली श्रेया कुमार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई हैं। इसके लिए उन्हें पेरी मेडल दिया जाएगा। श्रेया को इससे पहले रानी लक्ष्मी बाई मेडल भी मिल चुका है। लॉन टेनिस और सॉफ्ट टेनिस की खिलाड़ी श्रेया विवि से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। लखनऊ की ओर से वह कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रेयांश - फोटो : amar ujala
इंजीनियरिंग के साथ ही टेनिस में माहिर
एमिटी विवि से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले श्रेयांश लॉन टेनिस के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। इसके लिए उन्हें वर्ष 2020 में लक्ष्मण पुरस्कार भी मिल चुका है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले श्रेयांश टेनिस में ही अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए अपनी पढ़ाई को दांव पर नहीं लगाना चाहते हैं। इसलिए वह दोनों पर बराबर ध्यान दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें