फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के मॉल में नगर निगम का छापा, 27 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त, लाखों रुपये वसूला जुर्माना

Sat, 15 Jun 2019 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सहारागंज में नगर निगम टीम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के मॉल और रेस्टोरेंट में पॉलिथीन का इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है। नगर निगम टीम शुक्रवार को सहारागंज मॉल पहुंची। वहां चल रहे टुंडे कबाबी, केएफसी, रॉयल कैफे समेत आठ रेस्टोरेंट से पॉलिथीन और थर्माकोल का सामान पकड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
नगर निगम टीम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
एक लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दौरान 27 किलो से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई है।  पॉलिथीन के खिलाफ अब तक हुई कार्रवाई में शुक्रवार को पहली बार नगर निगम की टीम ने किसी मॉल में छापा मारा। अभी तक कार्रवाई ठेले-खोमचें वालों और छोटे दुकानदारों तक ही सीमित थी।
विज्ञापन

3 of 5
नगर निगम टीम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पुराने लखनऊ में चार गोदाम तो सील किए गए, मगर किसी बड़े मॉल या प्लाजा में छापेमारी नहीं की गई थी। नगर निगम की टीम शुक्रवार को जब सहारागंज मॅाल पहुंची तो हर दुकान और रेस्टोरेंट पर प्लास्टिक की पन्नियां, गिलास, प्लेट, कटोरी, चम्मच और थर्माकोल के प्लेट व गिलास मिले।

4 of 5
नगर निगम टीम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
टीम में शामिल जोनल अधिकारी नरेंद्र वर्मा और कर अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर ही स्थानीय पुलिस और प्रवर्तन दल टीम के साथ सहारागंज मॅाल में कार्रवाई की गई। करीब 27 किलो पॉलिथीन व थर्माकोल का सामान जब्त किया गया और 1.13 लाख जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नगर निगम टीम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
किससे कितना वसूला गया जुर्माना
प्रतिष्ठान                       जुर्माना

रायल कैफे                   25,000
केएफ सी                    20,000
बाम्बे पॅावभाजी             25,000
डोसा प्लाजा                1000
टुंडे कबाबी सहारागंज       5,000
वरकोस फूड कॉर्नर       10,000
जेजेटीरया वेज            2,000
चाइनीज किचन          25,000
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें