फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

Sat, 25 Jul 2015 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
सऊदी अरब सरकार के खिलाफ शनिवार को शिया समुदाय ने प्रदर्शन कर रसूल-ए-खुदा हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा के रौजे के पुनर्निर्माण की मांग की।

विज्ञापन

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

2 of 8
साथ ही शिया समुदाय की धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। इस दौरान एक ज्ञापन यूएनओ को पोस्ट किया गया।

विज्ञापन

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

3 of 8
शहीद स्मारक पर शनिवार को शिया नेशनल फ्रंट के आह्वान पर जमा सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए ...या हुसैन ...या हुसैन की सदाएं बुलंद की।

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

4 of 8
प्रदर्शनकारियों ने मातम करते हुए सऊदी अरब सरकार से हजरत फातिमा जहरा के रौजे के पुनर्निर्माण की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए फ्रंट के महासचिव मौलाना यासूब ने कहा कि सऊदी सरकार ने अब तक रौजों के पुनर्निर्माण को लेकर कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

5 of 8
उन्होंने कहा कि अगर सऊदी अरब सरकार के पास रौजों के पुनर्निर्माण को लेकर बजट नहीं है तो हम हिंदुस्तानी एक-एक पैसा लगाकर रौजे का निर्माण कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

6 of 8
मौलाना ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। इस मौके पर मौजूद मीसम-ए-तम्मार फाउंडेशन के अध्यक्ष मीसम हुसैन ने कहा कि शाह सऊद की हुकूमत ने सन् 1926 में हजरत फातिमा के रौजों को ढहा दिया था।
विज्ञापन

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

7 of 8
उन्होंने सऊदी हुकूमत की निंदा करते हुए कहा कि सऊदी अरब सरकार की इस उपेक्षा से सारी दुनिया के शिया समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है। इसके बाद से लगातार दुनिया भर में प्रदर्शन जारी है, लेकिन सऊदी हुकूमत पर इसका अब तक असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सऊदी अरब सरकार के विरोध में यूपी में मुस्लिमों ने किया मातम

8 of 8
प्रदर्शन में ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड व अन्य संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को भी सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें