फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी की कुरान की आयतें संबंधी याचिका से मुस्लिम धर्मगुरू भड़के, पर्सनल लॉ बोर्ड की शांति बनाए रखने की अपील

Sat, 13 Mar 2021 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जताई आपत्ति। - फोटो : amar ujala
वसीम रिजवी की याचिका पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। बोर्ड ने मुस्लिम समाज से शांति व धैर्य बनाए रखने की अपील की है। बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि सुप्रीम कोर्ट में मुसलमानों का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने कहा कि वसीम रिजवी का यह कदम पब्लिसिटी स्टंट है। उन्होंने कहा कि कुरान की किसी आयत में बदलाव के बारे में सोचने की कोई गुंजाइश नहीं है। जिन्होंने भी कुरान की आलोचना की कोशिश की है उनको नाकाम होना पड़ा है। कुरान की आयतों को हटाने या मिटाने का मामला पूरी दुनिया के सभी मसलक के मुसलमानों की आस्था से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि मैं शिया, सुन्नी, बोहरा, देवबंदी, बरेलवी अहले हदीस समेत सभी मसलक के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस मुद्दे पर शांति व धैर्य बनाए रखें। उन्होंने बताया कि पर्सनल लॉ बोर्ड की लीगल टीम इस मामले को देख रही है और उसने अपना पक्ष तैयार कर लिया है, सही समय आने पर इसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ से 26 आयतें हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनके इस कदम का मुस्लिम धर्मगुरुओं ने विरोध किया है। याचिका में वसीम ने कहा है कि ये 26 आयतें आतंकवाद व हिंसा को बढ़ावा देती हैं। इनका सहारा लेकर मदरसों में बच्चों को आतंकवाद के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala
इस पर शिया धर्मगुरू  मौलाना कल्बे जवाद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वसीम का इस्लाम एवं शिया समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है। वह चरमपंथी व मुस्लिम विरोधी संगठनों के एजेंट हैं। इस तरह के कदम से वह देश में अराजकता फैला रहे हैं। सरकार उन्हें गिरफ्तार करे। वसीम ने मुस्लिम विरोधी ताकतों को खुश करने के लिए ऐसा कदम उठाया है, ताकि वक्फ  बोर्ड की सीबीआई जांच में जेल जाने से बच सकें।
विज्ञापन

3 of 5
मौलाना सैफ अब्बास - फोटो : amar ujala
कुरान में नहीं हो सकता कोई बदलाव : मौलाना सैफ
मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमानों का कुरान पर पूरा एतबार है। कुरान में सिर्फ अच्छाइयां बताई गई हैं। वसीम का ये कदम गलत और निंदनीय है। यह मदरसों और कुरान को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी में शामिल होना गलत नहीं है, लेकिन पार्टी के लिए धर्म को बेच देना गलत है। मौलाना ने कहा कि कुरान में 26 आयतें हटाना तो दूर, एक शब्द भी ऊपर नीचे नहीं किया जा सकता है।

4 of 5
ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली - फोटो : amar ujala
देश की छवि हो रही खराब : फरंगी महली
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमान जानते है कि कुरान अल्लाह की सबसे मुकद्दस किताब है। इसमें किसी इंसान का कलाम नहीं, अल्लाह का अपना कलाम है। कुरान से एक शब्द भी बदलने की ताकत किसी में नहीं है जिसने भी इसमें बदलाव की याचिका दाखिल की है उसने देश ही नही दुनिया भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

मौलाना ने कहा कि इससे देश की छवि दुनिया में खराब हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट यह याचिका कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा। उन्होंने इसे देश में अराजकता फैलाने की साजिश बताकर सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौलाना यासूब अब्बास - फोटो : amar ujala
कुरान में नहीं हो सकता कोई बदलाव : मौलाना यासूब
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि कुरान अल्लाह की किताब है। कुरान से एक शब्द भी नहीं निकाला जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कुरान पाक को बदनाम करने की साजिश है। कुरान में कहा गया है कि तुम्हारा दीन तुम्हारे साथ, हमारा हमारे साथ। यासूब ने कहा कि इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है। कुरान अमन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कुरान से 26 आयतें हटाने की मांग बेहद निंदनीय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें