पैगंबर साहब पर टिप्पणी के विरोध में रविवार को हुए प्रदर्शन के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ अराजक तत्वों ने जबरन बाजार बंद करा दिए और दो दुकानों में तोड़फोड़ की। हालात को देखते हुए आरएएफ, पीएसी और पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर किया।
Trending Videos
विज्ञापन
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
2 of 10
इस दौरान सात लोग घायल हो गए, जिसमें तीन पुलिसकर्मी हैं। पुलिस ने 600 उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 21 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
3 of 10
हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के मो.अहमद मियां के समर्थकों ने जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने बालागंज चौराहा पर दुकानें बंद करा दीं।
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
4 of 10
अराजकतत्वों ने डिवाइडर पर लगी रेलिंग उखाड़ दी और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस, एसपीओ व इलाके के दुकानदारों से हाथापाई शुरू कर दी। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
5 of 10
डीएम राजशेखर के साथ एसएसपी कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। इससे पहले एएसपी सिटी पश्चिम व सीओ चौक ने पुलिस, पीएसी व आरएएफ की मदद से जुलूस को किसी तरह रोका। डीआईजी रेंज डीके चौधरी भी मौके पर पहुंचे और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
6 of 10
ठाकुरगंज की रिंग रोड चौकी इंचार्ज जनार्दन यादव ने ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के सैयद अहमद मियां, मौलाना अयूब अशरफ, मो जुनेद, मो सिराज, मो आरिफ, मो हासिम, डॉ अशरफ, जब्बार, प्रॉपर्टी डीलर सलमान, मुस्ताक, आदिल, अलीम उर्फ आरिफ, सैयद अहमद नदीम, शिवली समेत 21 लोगों को नामजद करते हुए छह सौ के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
7 of 10
हमले में घायल एसओ ठाकुरगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि उपद्रवियों के हमले में चौकी इंचार्ज विजय पांडेय, कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, एसपीओ जावेद घायल हुए हैं। इसके अलावा होटल संचालक कमलेश का नौकर अंजनी, दीपू सिंह का नौकर मनीष, कचौड़ी विक्रेता लखपति व जितेंद्र मिश्रा ने भी हमले में घायल होने की जानकारी दी है।
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
8 of 10
मामले पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय कहते हैं कि प्रधानी के चुनाव के चलते जिले में निषेधाज्ञा लगी है। ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के प्रदर्शन का पता चलने पर एसओ ठाकुरगंज ने शनिवार को नोटिस देकर जुलूस निकालने व प्रदर्शन से मना किया था।
पैगंबर साहब पर टिप्पणी से बवाल, लाठीचार्ज
9 of 10
इसके बावजूद जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ के साथ माहौल खराब करने की कोशिश की। छह सौ लोगों के खिलाफ बलवा, कातिलाना हमला, निषेधाज्ञा का उल्लंघन, लोकसंपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, तोड़फोड़ व 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
माहौल खराब करने की थी मंशा डीआईजी रेंज डीके चौधरी ने बताया कि ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के लोगों ने निषेधाज्ञा व नोटिस को दरकिनार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उपद्रव से साबित है कि मंशा माहौल खराब करने की थी।