सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश ने कहा कि तलाक गुनाह है, कुरान शरीफ में तीन तलाक शब्द का जिक्र तक नहीं है। जब कुरान में नहीं है, तो जिसने भी तीन तलाक ईजाद किया वह खुदा या रसूल का नहीं हो सकता। तीन तलाक महागुनाह है। कुरान शरीफ में तलाक के लिए 90 दिन का रास्ता बनाया है, इतना कठिन रास्ता है कि आज तक किसी ने इस रास्ते से तलाक नहीं लिया। तलाक गुनाह है, यह खुदा को नापसंद है तो मौलवी इसे कैसे मानते हैं। मौलाना, इमाम, मौलवी गलत रास्ता बता रहे हैं। तलाक एक गुनाह था, और गुनाह रहेगा। वहीं, राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर था, जिसे तोड़ा गया। यह रामलला की संपत्ति है,जहां राममंदिर ही बनेगा।
कहा कि जो कथित मौलाना कुरान व हदीस को गलत व्याख्या कर तीन तलाक व औरतों के हक के मामले पर शरीयत के नाम पर कानून की अवहेलना करने की वकालत करते हैं ऐसे मौलानाओं की डिग्रियों की जांच की जानी चाहिए। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय सह संयोजिका शहनाज अफजाल ने कहा कि तीन तलाक जायज नहीं है। बहु विवाह जैसी प्रथा पर रोक लगना चाहिए।