काकोरी के भलिया गांव निवासी मोटर मैकेनिक 18 वर्षीय सुधीर रावत की पीट-पीटकर हत्या के बाद शव आम के बाग में फेंक दिया गया। वजह जानने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 6
वारदात के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह शव देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुधीर के परिवारीजनों का कहना है कि उसका गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की और शव लेकर आगरा एक्सप्रेस वे में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
ग्रामीणों ने दोनों तरफ पत्थर बिछाकर रास्ता बंद कर दिया। सांसद कौशल किशोर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि सुधीर रावत अपनी मां व नरेगा मजदूर केतकी और छोटी बहन शशि के साथ रहता था।
4 of 6
सुधीर रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पिता जगत पाल रावत की उसके बचपन में ही मौत हो चुकी है। मंगलवार दोपहर वह चोकर लेने के लिए मां से 800 रुपये लेकर निकला था। शाम सात बजे तक उसे बाजार में भंडारे में पूरी-सब्जी बांटते हुए देखा गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
5 of 6
वारदात के बाद जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह दयाल मौर्या के आम के बाग में उसका शव मिलने से सबके होश उड़ गए। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। शव के पास बालों की एक चिमटी और सुधीर का मोबाइल फोन पड़ा था।
केतकी ने बताया कि सुधीर का गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग था। कई बार लड़की के परिवारीजन उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। कुछ दिन पहले भी उसे पांच-छह लड़कों ने पीटा था। सूचना पाकर आई पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से दो रुपये का एक सिक्का मिला। केतकी ने कहा कि हत्यारों ने उसकी पिटाई के बाद रुपये लूट लिए।