फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में किराने की दुकान चलाने वाले युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। सिर पर धारदार हथियार से वार किए। बीकेटी इलाके के एक बाग में शव फेंका। युवक के हाथ में तमंचा फंसाया और मोबाइल में सुसाइड नोट लिखने के बाद बंद करके जेब में डाला।
Trending Videos
विज्ञापन

इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...

2 of 7
बाइक सड़क किनारे खड़ी की और फरार हो गए। पुलिस ने खुदकुशी मानकर शव का पोस्टमार्टम कराया तो गुत्थी उलझ गई।एसओ बीकेटी विजय शंकर यादव ने बताया कि गांव पर्वतपुर के चौकीदार शिवमंगल ने रविवार सुबह जीसीआरजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आम के बाग में युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...

3 of 7
युवक के दाहिने हाथ में तमंचा था और पास में दो कारतूस पड़े थे। सड़क किनारे लावारिस बाइक खड़ी थी। युवक की जेब से मिले मोबाइल के उसकी पहचान मड़ियांव की बसंत विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार भारती (25) के रूप में हुई।

इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...

4 of 7
मौके पर पहुंचे पिता महेश प्रसाद ने बताया कि अजय घर के पास किराने की दुकान चलाता था। वह बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सामान दुकान का लेने के लिए बाइक लेकर निकला था। देर रात तक न लौटने पर कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद था। पुलिस ने मोबाइल चेक किया। ड्रॉफ्ट बॉक्स में मैसेज मिला, जिसमें खुदकुशी की बात लिखी थी। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...

5 of 7
डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम में पाया कि अजय की बाई कनपटी के पीछे की तरफ से गोली मारी गई थी। इसके बाद उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सारा काम दाहिने हाथ से करने वाले अजय की बाई कनपटी से जिस स्थान पर गोली लगने का घाव था, वहां तक सामान्य व्यक्ति खुद गोली नहीं मार सकता। मौत के बाद सिर पर धारदार हथियार की चोट बता रही थी कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...

6 of 7
अजय के कंधे व हाथ पर रगड़ के निशान थे। डॉक्टरों का मानना है कि रगड़ निशान उसकी मौत के बाद के थे। अंदेशा है कि दो या उससे अधिक बदमाशों ने अजय की हत्या की और शव को चंद्रिका देवी रोड पर पर्वतपुर चौराहे के पास जीआरसीजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित बाग तक गाड़ी से ले जाने के बाद घसीट तक बाग में फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लड़के की मौत की कहानी किसी पहेली से कम नहीं, तस्वीरें...

7 of 7
खुदकुशी से इन्कार कर रहे परिवारीजनों को शक है कि कातिल ने हत्या के बाद अजय के मोबाइल में सुसाइड नोट लिखा और मोबाइल बंद कर दिया, ताकि शव बरामद होने पर मामला आत्महत्या का माना जाए। पुलिस का कहना है कि शव फेंके जाने की स्थिति में बाइक सड़क किनारे नहीं मिलती।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें