फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में भीषण विस्फोट से उड़े दरवाजे, तस्वीरें

Mon, 12 Oct 2015 02:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
विकासनगर में रविवार सुबह चाय बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। कमरे में मदद के लिए चीख रही छात्राओं शहरा और सीमा को बचाने को पड़ोसी रामबाबू माथुर और फिरोज दौड़े। रामबाबू और फिरोज ने दोनों को सुरक्षित निकाला। लेकिन आग बुझाने की कोशिश के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे रामबाबू और फिरोज बुरी तरह से झुलस गए। सिप्स अस्पताल में भर्ती रामबाबू और फिरोज की हालत नाजुक बनी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

सिलेंडर में भीषण विस्फोट से उड़े दरवाजे, तस्वीरें

2 of 6
एसओ विकासनगर के मुताबिक छात्राएं शहरा और सीमा मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली हैं। दोनों विकासनगर सेक्टर-1 में राजनाथ शर्मा के मकान में किराए पर रहकर बैंक पीओ व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही इन्होंने पांच किलो वाला छोटा गैस सिलेंडर खरीदा था।
विज्ञापन

सिलेंडर में भीषण विस्फोट से उड़े दरवाजे, तस्वीरें

3 of 6
सुबह शहरा चाय बनाने बनाने जा रही थी कि गैस लीक करने लगी और आग लग गई। शहरा और सीमा ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर उसी मकान में भू-तल पर किराये पर रह रहे सिक्योरिटी गार्ड फिरोज (40) और ब्रिज कॉर्पोरेशन में ड्राफ्टमैन रामबाबू माथुर (50) दोनों लड़कियों को बचाने पहुंच गए।

सिलेंडर में भीषण विस्फोट से उड़े दरवाजे, तस्वीरें

4 of 6
बालू डालने जा रहे थे, हो गया धमाका
शायरा और सीमा को कमरे से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद फिरोज और रामबाबू ने सिलेंडर में लगी आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। आस-पड़ोस के लोग भी बाल्टी से पानी भर-भरकर सिलेंडर पर डाल रहे थे। पानी से काम नहीं बना तो रामबाबू बोरी में बालू भर लाए और जलते हुए सिलेंडर पर डाल रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

सिलेंडर में भीषण विस्फोट से उड़े दरवाजे, तस्वीरें

5 of 6
खिड़की-दरवाजे टूटे, दीवारें तक दरक गईं, मच गई भगदड़
विस्फोट होते ही कमरे के खिड़की दरवाजे तक दूर जा गिरे। दीवारें दरक गईं। आग की चपेट में आकर फिरोज (40) और राम बाबू माथुर (50) बुरी तरह झुलस गये। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसी बीच मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड का दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने दोनों घायलों को सिप्स हास्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर में भीषण विस्फोट से उड़े दरवाजे, तस्वीरें

6 of 6
जरा भी देर होती तो जल जातीं छात्राएं
मुसीबत में फंसी शायरा और सीमा को रामबाबू और फिरोज ने समय से बाहर निकाल लिया। जिस तरीके से आग लगी उसमें जरा सी भी देर होती तो दोनों जल जातीं। रामबाबू और फिरोज की दिलेरी की मोहल्ले में दिनभर उनकी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें